11:09 AM, 27-Feb-2025
भाजपा विधायक पवन शर्मा ने कहा, “10 साल में उन्होंने(AAP) दिल्ली की जनता के लिए क्या-क्या काम किए हैं उस पर वे चर्चा नहीं करना चाहते। दिल्ली की जनता ने उन्हें उनके ही कर्मों की सजा दी है। दिल्ली की जनता ने उन्हें नकार दिया है और यह तकलीफ उनसे सही नहीं जा रही है।”
11:08 AM, 27-Feb-2025
आतिशी ने लगाया यह आरोप
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष के आदेश पर पुलिस, AAP विधायकों को विधानसभा परिसर में नहीं जाने दे रही है।
#WATCH | दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष के आदेश पर पुलिस, AAP विधायकों को विधानसभा परिसर में नहीं जाने दे रही है। pic.twitter.com/ZIGgPVANTD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2025
11:03 AM, 27-Feb-2025
आम आदमी पार्टी के विधायकों को रोका
दिल्ली विधानसभा परिसर में आम आदमी पार्टी के विधायकों को जाने से रोका जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाए हैं। संजीव झा, कुलदीप कुमार और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी को विधानसभा परिसर के बाहर ही रोक दिया गया है। इस दौरान आतिशी की पुलिस के साथ बहस भी हुई।
10:59 AM, 27-Feb-2025
‘काफी बड़ी संख्या में सदस्य CAG रिपोर्ट पर चर्चा चाहते हैं’
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “सदन में CAG रिपोर्ट पर चर्चा होगी। काफी बड़ी संख्या में सदस्य CAG रिपोर्ट पर चर्चा चाहते हैं। यह(CAG रिपोर्ट) एक संवैधानिक दायित्व था। (AAP)सरकार का यह अधिदेश था कि वे CAG रिपोर्ट में को सदन में लाएं लेकिन बहुत दुख की बात है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके पीछे एक ही मंतव्य था कि लोगों तक सच ना पहुंचे।”
10:42 AM, 27-Feb-2025
केजरीवाल पर बरसे भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय
CAG रिपोर्ट पर भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, “इस CAG रिपोर्ट में जिस तरह के भ्रष्टाचार उजागर हुए हैं, जिस तरह से इन्होंने (AAP) अपने सगे संबंधियों को फायदा पहुंचाया है, आज उस पर चर्चा होगी और AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी कैबिनेट का चेहरा भी उजागर होगा। दिल्ली की जनता जो पैसा दिल्ली की भलाई के लिए लगना चाहिए था वो सारा का सारा पैसा बेईमान लोगों की जेब में गया है। दिल्ली को 2000 करोड़ से ऊपर राजस्व की जो हानि हुई है उसका जवाब आम आदमी पार्टी को सदन में चर्चा के माध्यम से देना होगा।”
10:41 AM, 27-Feb-2025
CAG रिपोर्ट को लेकर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा क्या बोले
CAG रिपोर्ट पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “अभी शराब घोटाले पर CAG रिपोर्ट आई है जिस पर आज की चर्चा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बार-बार कहा जाता था कि शराब घोटाला हुआ ही नहीं है। CAG ने भी अपनी रिपोर्ट में बता दिया कि किस तरह से घोटाले किए गए। ये सारी बातें अब सामने आएंगी और दूध का दूथ और पानी का पानी होगा।”
10:40 AM, 27-Feb-2025
आम आदमी पार्टी पर रविन्द्र सिंह नेगी का हमला
भाजपा विधायक रविन्द्र सिंह नेगी ने CAG रिपोर्ट कहा, “शराब नीति घोटाले को लेकर जो CAG की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है उसे लेकर आज सदन में विस्तार से चर्चा होगी। शराब नीति में 2000 करोड़ के आस-पास का जो घोटाला हुआ आज उस पर चर्चा होगी।”
सदन में विपक्ष के विधायकों के निलंबन पर उन्होंने कहा, “आप(विपक्ष) बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर लेकर घूम रहे हैं लेकिन आपको उनके बताए गए संविधान को तो मानना चाहिए। उन्हें(AAP) लग रहा है कि वे अभी भी सत्ता में ही हैं लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि वे अब सत्तासे बाहर हो चुके हैं।”
10:36 AM, 27-Feb-2025
दिल्ली विधानसभा में आज कैग रिपोर्ट पर चर्चा
दिल्ली विधानसभा में आज दिल्ली में शराब के नियमन और आपूर्ति पर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के ऑडिट की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। सत्र से पहले भाजपा विधायक बैठक कर सकते है ताकि कैसे सदन का सुचारू संचालन किया जा सके। आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रदर्शन पर अभी 13 रिपोर्ट लंबित है।
10:30 AM, 27-Feb-2025
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। विधानसभा की कार्यसूची में कहा गया है कि दूसरा प्रस्ताव विधायक अनिल कुमार शर्मा प्रस्तावित करेंगे। भाजपा विधायक गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे। इसके बाद सदन के सदस्य बतौर उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट को चुनेंगे।
10:17 AM, 27-Feb-2025
Delhi Assembly Session Live: AAP विधायकों को विधानसभा परिसर में जाने से रोका, पुलिस के साथ हुई आतिशी की बहस
सीएजी रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में रखने के बाद आज इस मुद्दे पर चर्चा होगी। सदन के सदस्य रिपोर्ट के हवाले से विपक्ष को घेरेंगे। वहीं, विपक्ष ने विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की है।