Mahashivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म और शैवों के लिए काफी महत्वपूर्ण उत्सव होता है. साल 2025 में 26 फरवरी के दिन धूमधाम से पूरे देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया गया. महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित सभी पर्व-त्योहार में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है जोकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. आइए जानते हैं अब 2026 में किस दिन पड़ेगी महाशिवरात्रि.
2026 में महाशिवरात्रि किस दिन
अगले साल यानि 2026 में भी महाशिवरात्रि का पर्व फरवरी महीने में ही मनाया जाएगा. फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 को शाम 05:04 पर शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 16 फरवरी 2026 को शाम 05:34 पर होगा. ऐसे में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी रविवार को ही मनाया जाएगा. इसका कारण यह है कि निशिता काल में महाशिवरात्रि की पूजा अधिक शुभ फलदायी होती है. इसलिए 15 फरवरी को ही महाशिवरात्रि मनाई जाएगी और रात 11:55 से 12:56 तक निशिता काल में पूजा का मुहूर्त रहेगा. वहीं महाशिवरात्रि का पारण 16 फरवरी 2026 को सुबह 6:42 से लेकर दोपहर 3:10 तक किया जा सकेगा.
महाशिवरात्रि 2026 चार प्रहर पूजा का समय (Mahashivratri 2026 Char Prahar Puja time)
प्रथम प्रहर पूजा का मुहूर्त | 15 फरवरी 2026 शाम 06:11 से रात 09:23 तक |
द्वितीय प्रहर पूजा मुहूर्त | 15 फरवरी 2026 रात 09:23 से अर्धरात्रि 12:36 तक |
तृतीया प्रहर पूजा मुहूर्त | 15 फरवरी 2026 देर रात 12:36 से सुबह 03:47 तक |
चतुर्थ प्रहर पूजा मुहूर्त | 16 फरवरी 2026 सुबह 03:47 से 06:59 तक |
महाशिवरात्रि 2026 पूजा महत्व (Mahashivratri 2026 Importance)
महाशिवरात्रि पर्व मनाए जाने से कई तरह की किंवदंतियां जुड़ी हैं. एक मान्यता यह है कि महाशिवरात्रि की रात ही भगवान शिव ने तांडव नृत्य का किया था. एक मान्यता यह भी है कि इसी पावन दिन पर माता पार्वती और शिव का विवाह हुआ था. इसलिए यह पर्व विशेष रूप से मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि का व्रत-पूजन करने वालों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, मनोकामना पूरी होती है, वैवाहिक व पारिवारिक जीवन में खुशहाली आती है और सभी प्रकार से दुख-पीड़ाओं का अंत होता है.
ये भी पढ़ें: Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या से जुड़ी 5 बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.