प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र स्थित यमुना बैंक पार्क में बुधवार सुबह दो बहनों के साथ टहलने गई 11वीं की छात्रा के सिर पर पार्क का मुख्य गेट गिर गया। गेट के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल छात्रा को परिजन एसआरएन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कीडगंज थाने में तहरीर दी है। कीडगंज निवासी सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारी उमेश चंद्र गुप्ता के एक बेटे और चार बेटियों में अमान्या गुप्ता (17) सबसे छोटी थी।
हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। छात्रा को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कीडगंज इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुंह के बल जमीन पर गिरी अमान्या फिर नहीं उठ सकी
इसी दौरान अमान्या के ऊपर गेट गिर गया। जिसके बाद वह मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ी और दोबारा न उठ सकी। उन्होंने कहा कि गेट टूटा था तो बोर्ड लगाना चाहिए था ताकि व्यक्ति सावधान रहे। अगर बोर्ड लगाया गया होता तो मेरी बहन आज जिंदा होती। नेहा बताती हैं कि हम सुबह छह बजे यमुना बैंक पार्क पहुंचे। वहां करीब आधा घंटा तक हम तीनों ने मॉर्निंग वॉक की। इसके बाद अमान्या ने दोनों बहनों संग हंसते-खेलते हुए वीडियो बनाया। फिर तीनों घर जाने के लिए निकले थे कि अमान्या पर गेट गिर गया।