बरेली के हाफिजगंज में होली पर बुधवार रात करीब आठ बजे टेंट व्यापारी हरपाल मौर्य (32 वर्ष) का शव दुकान के सामने टिनशेड के पाइप पर फंदे से लटका मिला। वहां से गुजरे लोगों ने शव लटका देखा तो दंग रह गए। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर व्यापारी के परिजन पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक उतरनपुर गांव निवासी हरपाल मौर्य की पीलीभीत हाईवे के किनारे मौर्य मार्केट है, जिसमें उनकी 20 दुकानें हैं। कई दुकानें किराये पर दे रखी हैं। वह खुद टेंट की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि हरपाल ने दिन में परिजनों और परिचितों के साथ होली खेली। शाम के वक्त वह अपनी मार्केट में आ गए थे। यहां रात करीब आठ बजे उनका शव दुकान के सामने ही टिनशेड के पाइप पर फंदे लटका देखा गया।
![]()










