मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर आज चर्चाएँ तेज रहीं। इसको लेकर आज दिनभर जदयू और भाजपा के नेता कुछ न कुछ कहते रहे। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उच्च सदन के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। लेकिन, इस बात पर अब तक जनता दल यूनाइटेड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन एक बात जरुर है कि फिलहाल इस चर्चा ने रफ्तार पकड़ ली है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राज्यसभा चुनाव और CM नीतीश से जुड़ी चर्चाओं के बीच अमित शाह का बिहार दौरा, क्यों अचानक आ रहे गृह मंत्री
इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद विधान पार्षद संजय गांधी ने बताया कि निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय होंगे। यह उन्हीं की पार्टी है वह जब चाहे वह पार्टी में शामिल हो सकते हैं। संजय गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा पर कहा कि अभी तक इस तरीके की कोई जानकारी उन लोगों को नहीं मिली है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरीके से ठीक हैं और स्वस्थ हैं। वह लगातार बिहार की सेवा भी कर रहे हैं। संजय गांधी ने आगे कहा कि उन लोगों को अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह खबर पूरी तरीके से झूठी है।. संजय गांधी ने कहा कि बिहार के लोगों के साथ कमिटमेंट किया था कि बिहार की सेवा करना है और वह इस कमिटमेंट के तहत बिहार की सेवा पिछले 21 वर्षों से कर रहे हैं और आगे आगे भी करते रहेंगे।