Last Updated:
प्रियंका चोपड़ा संग काम कर चुकीं और ‘सेक्रेड गेम्स’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे को ग्रेड 1 का ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी रिकवरी जर्नी शेयर की है. उन्होंने ये फोटो शेयर करते हुए अपना हेल्थ का अपडेट दिया है.
एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट
नई दिल्ली. आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म ‘तलाश’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपना हेल्थ अपडेट दिया है. एक्ट्रेस ने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे रोल निभाकर की थी. वह फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा, श्रीदेवी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं.
जानी मानी एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. आमिर खान, करीना और प्रियंका संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने फिल्मों और सीरीज में काम किया है. राजश्री को ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोज हुआ था. हालांकि राहत की बात यह है कि समय रहते पता चलने के बाद उनकी सर्जरी हो चुकी है और अब वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं.
पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
राजश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए अपनी एक फोटो शेयर की और दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा. उन्होंने बताया कि रूटीन चेकअप के दौरान ही उन्हें पता चला था कि उन्हें ये बीमारी है. लेकिन समय पर इलाज कराने के बाद वह रिकवर कर रही हैं. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, कि आखिरकार उन्होंने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को अपनी बीमारी के बारे में बताया. Infiltrating ductal carcinoma ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी देना आसान नहीं था, लेकिन शुरुआती स्टेज में पता चलने से उन्हें लड़ने का मौका मिला.उन्होंने कहा कि परिवार और दोस्तों के प्यार ने उन्हें हिम्मत दी है.
View this post on Instagram
![]()










