निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर सनोज मिश्रा का दावा है कि उन्हें सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आज गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बात कही है। बता दें कि सनोज मिश्रा ने ही प्रयागराज महाकुंभ से अपनी खूबसूरत आंखों के कारण चर्चा में आईं मेला विक्रेता मोनालिसा को एक्टिंग डेब्यू कराया। हाल ही में मोनालिसा ने एक मुस्लिम युवक से शादी रचाई है। इसे सनोज मिश्रा ने ‘लव जिहाद’ करार दिया है। उन्होंने इसे लेकर बीते दिन लंबा पोस्ट साझा कर दुख जताया था। आज गुरुवार को उन्होंने दावा किया कि उन्हें धमकी मिल रही हैं।
सनोज का आरोप- ‘मोनालिसा का लव जिहाद कराया’
निर्देशक सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है’। इतना ही नहीं, सनोज ने पीएफआई पर मोनालिसा का लव जिहाद कराने का आरोप भी लगाया है। वे लिखते हैं, ‘पी एफ आई ने जाल बनाकर केरल में मोनालिसा का लव जिहाद कराया’।











