अनपरा/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। जनपद सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां समय रहते पुलिस की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया और चालक की जान बचा ली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाइवा वाहन का चालक नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नागेश सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी जनहानि टल गई और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
![]()
















