लखनऊ/एबीएन न्यूज। उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM) श्री प्रवीण पाण्डेय ने 16 अप्रैल 2026 को वाराणसी जंक्शन का दौरा कर वाणिज्यिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों—दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर, अंबाला एवं जम्मू के वाणिज्यिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में नॉन-फेयर रेवेन्यू (NFR) के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी मंडलों के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में NFR के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक के उपरांत श्री पाण्डेय ने वाराणसी जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने स्टेशन पर स्थापित रोप-वे का भी निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली और यात्रियों के लिए उपयोगिता को परखा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार किया जाए तथा नॉन-फेयर रेवेन्यू के नए स्रोतों को विकसित कर रेलवे की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाए। इस दौरे को उत्तर रेलवे की सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा आय के वैकल्पिक स्रोतों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
![]()















