• Contact Us
  • Download e-Paper
Friday, May 15, 2026
Asian Bureau News Network
Advertisement
  • Home
  • Breaking News
    व्यापार संबंधों में नया मोड़: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे

    e-rickshaw: आज से दिल्ली में नए ई-रिक्शा नियम लागू; कौन से बदलाव होंगे, परिवहन विभाग की नई शर्तें क्या?

    Lucknow: गंगा एक्सप्रेसवे पर मुफ्त यात्रा खत्म, टोल वसूली शुरू; यहां जानें किस वाहन को कितना देना होगा शुल्क

    HBSE 10th Result OUT: दीपिका 499 अंक लाकर बनीं टॉपर, भिवानी का नाम किया रोशन; 16 बच्चों ने टॉप-3 में बनाई जगह

    पश्चिम एशिया संकट का असर: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से दबाव, अप्रैल में 8.3 प्रतिशत पर पहुंची थोक महंगाई दर

    पीएम की अपील का असर: बाइक से विधान भवन पहुंचे सीएम फडणवीस, आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने छोटा किया काफिला

    Trending Tags

  • Latest
  • राष्‍ट्रीय

    प्रतीक यादव की मौत के मामले में NHRC की एंट्री, कौन पहुंचा मानवाधिकार आयोग? रखीं ये 3 डिमांड

    चूरू के ‘गेस पेपर’ ने कैसे रद्द करा दी भारत की सबसे बड़ी परीक्षा? NEET-UG 2026 घोटाले की पूरी क

    मौत की रफ्तार! रेसिंग बाइक कार से टकराई, एक ही परिवार के तीन लोगों समेत पांच की मौत

    ‘भ्रष्टाचार और TMC एक-दूसरे के पर्याय’, बंगाल BJP अध्यक्ष का तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा हमला

    ‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला

    विधानसभा चुनाव के बाद सदन में विपक्ष की बढ़ेंगी मुश्किलें! राज्यसभा सीटों पर बड़ा उलटफेर कैसे?

    Trending Tags

  • उत्तर प्रदेश

    UP: गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में तीन राज्यों में पांच टीमों की दबिश; CO को टशन दिखाते हुए वीडियो वायरल

    UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 मई के मुख्य और ताजा समाचार

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

    आंधी-बारिश से हुई जनहानि पर प्रशासन संवेदनशील, मृतकों के परिजनों को 24 घंटे में मिली 4-4 लाख की सहायता राशि

    तूफानी हवाओं में उड़ी एनटीपीसी की राख, कई गांवों में ‘सफेद कहर’ से हाहाकार

    अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने चलाया विशेष अभियान

  • अन्य राज्य

    नौ एकड़ जमीन के बंटवारे ने ली दो जिंदगियां ! बड़े भाई ने छोटे भाई-भाभी की ले ली जान

    प्रतीक की मौत से सदमें मुलायम सिंह यादव का परिवार, घर पर लगा VIP का जमघट, कल होगा अंतिम संस्कार

    हिमाचल: ‘जनता ही क्यों दे बलिदान, पहले अपनी…’, PM मोदी की अपील पर बोले कांग्रेस नेता राठौर

    नवादा में बालू माफिया का आतंक, अवैध ट्रैक्टर रोकने पर चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या

    ‘सचिन पायलट आज भी BJP के संपर्क में…’, हनुमान बेनीवाल बोले- CM बनना उनकी किस्मत में नहीं

    राजस्थान: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की बढ़ेंगी मुश्किलें? गोविंद डोटासरा ने लगाए ये गंभीर आरोप

    Trending Tags

  • अंतराष्ट्रीय

    ‘मुस्लिमों पर अत्याचार…’, सुनकर भड़की बांग्लादेश सरकार, दिया भारत का साथ

    ईरान वॉर के बीच बीजिंग पहुंचे यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप, चीन ने खिंची ये चार लाल लकीरें

    ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्र

    भारत या चीन किसके साथ बांग्लादेश? तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने कर दिया बड़ा ऐलान

    क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद

    ईरान-जंग के बाद बदलती दुनिया: होर्मुज से उठी आग ने ग्लोबल सियासत का नक्शा बदल दिया

  • मनोरंजन
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • धर्म / ज्योतिष्
No Result
View All Result

Ground Report: भवानीपुर में सूरमाओं का समर, ममता की केमेस्ट्री पड़ेगी भारी या शुभेंदु का अंकगणित करेगा खेला

Asian Bureau News by Asian Bureau News
April 27, 2026
in Breaking News
0
Ground Report: भवानीपुर में सूरमाओं का समर, ममता की केमेस्ट्री पड़ेगी भारी या शुभेंदु का अंकगणित करेगा खेला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

कालीघाट की उन तंग गलियों में मां भवानी के जयकारों के बीच धूप-अगरबत्ती की महक तैर रही है। ठीक उसी के सामने मामूली सा खपरैल वाला घर है। यह घर बंगाल की सत्ता का वह केंद्र है, जिसकी सादगी के किस्से कभी मिसाल हुआ करते थे। लेकिन, आज भवानीपुर की इन गलियों में सादगी के ऊपर सियासत का शोर भारी है। यह शोर है… ममता बनर्जी की केमेस्ट्री बनाम शुभेंदु अधिकारी का अंकगणित।

साल 2011 में जब ममता पहली बार सत्ता के शिखर पर बैठी थीं, तब उनकी कुल जमा पूंजी एक सूती साड़ी और दुर्गा सप्तशती का पाठ भर थी। आज भी वह वहीं रहती हैं, लेकिन अब इस सादगी के किले के चारों ओर विरोधाभासों की दीवारें खड़ी हो गई हैं। चर्चा ममता बुआ के पुराने घर की भी है और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की डायमंड हार्बर वाली उस बड़ी छावनीनुमा हवेली की भी। यह हवेली अब विपक्ष के लिए भ्रष्टाचार के आरोपों का सबसे बड़ा प्रतीक बन चुकी है।

ममता और भवानीपुर का रिश्ता महज विधायक और क्षेत्र का नहीं है। यह सीट ममता को सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने वाला लांचिंग पैड और फिर उनका सबसे मजबूत गढ़ रही है। वह यहां से दो बार, साल 2011 के उपचुनाव और फिर 2016 के आम चुनाव में विधायक रह चुकी हैं। 2021 में उन्होंने उपचुनाव जीतकर तीसरी बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। वह दक्षिण कोलकाता लोकसभा सीट, जिसमें भवानीपुर विधानसभा आती है, वहां से छह बार सांसद रह चुकी हैं। यानी, इस मिट्टी के कण-कण से उनका पुराना नाता है।

लोगों से जुड़ाव ममता की ताकत, शुभेंदु ठोस गणित के साथ मैदान में

ममता की ताकत उनका लोगों से जुड़ाव है, लेकिन शुभेंदु ठोस गणित के साथ मैदान में हैं। साल 2021 के उपचुनाव में ममता ने यहां 58,832 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल की बढ़त सिमटकर महज 3,492 वोट रह गई। इसके बाद मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में यहां 60 हजार से अधिक वोट काट दिए गए।

कुल मतदाता संख्या 2,05,553 से घटकर अब केवल 1,60,313 रह गई है। ममता ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे साजिश बताया है और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। वहीं, शुभेंदु इसी अंकगणित के दम पर ममता को 20 हजार वोटों से हराने की हुंकार भर रहे हैं।

नंदीग्राम की तर्ज पर भाजपा ने की घेराबंदी

साल 2021 में ममता नंदीग्राम जाकर शुभेंदु अधिकारी को उनके घर में चुनौती देने पहुंची थीं। इस बार भाजपा ने वही रणनीति उलट दी है। शुभेंदु अधिकारी खुद भवानीपुर के मैदान में उतरकर सीधे मुकाबले को धार दे रहे हैं। शुभेंदु का प्रचार आक्रामक और निरंतर है। वह सुबह से देर शाम तक छोटे-छोटे समूहों में संवाद कर रहे हैं। उनका विशेष जोर भद्रलोक और कारोबारी वर्ग तक अपनी पैठ बनाने पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस इलाके में मौजूदगी ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।

भद्रलोक की हलचल और खामोश संकेत…भवानीपुर और आसपास के इलाकों में रहने वाले व्यापारिक और संभ्रांत वर्ग में इस बार हलचल कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रही है। एक स्थानीय कारोबारी का कहना है कि लंबे समय बाद बदलाव की बात हो रही है और लोग अब विकल्प पर गंभीरता से सोच रहे हैं। वहीं, एक अन्य व्यक्ति के अनुसार, रोजगार और ठप पड़े उद्योग इस समय सबसे बड़े मुद्दे हैं। लोग चाहते हैं कि अब स्थिति में सुधार हो। हालांकि, यह संभ्रांत वर्ग अब भी खुलकर बोलने से बच रहा है, लेकिन उनके संकेत साफ हैं।

ममता रात में कर रहीं संवाद

ममता का अंदाज बिल्कुल अलग है। बड़े मंचों के बजाय वह रात के समय गलियों में निकलकर सीधे लोगों से संवाद कर रही हैं। वह वोट मांगने से ज्यादा यह भरोसा जताती दिखती हैं कि सरकार फिर उन्हीं की लौटेगी। इसमें भद्रलोक के लिए सूक्ष्म चेतावनी भी छिपी है कि सत्ता में वापसी तृणमूल की ही होगी, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। इन पॉश इलाकों में अक्सर लोग वोट डालने कम निकलते हैं, ऐसे में…हम फिर आ रहे हैं…का संदेश देकर ममता मतदाताओं के मनोविज्ञान से खेल रही हैं।

फुलक्रीम दूध बनाम स्किम्ड : वरिष्ठ पत्रकार शंखदीप दास का विश्लेषण इस बार बहुत दिलचस्प है। कहते हैं कि 60 हजार से ज्यादा वोटों का कटना कोई मामूली बात नहीं है। भाजपा का कोर वोटर आज भी फुलक्रीम दूध की तरह अपनी जगह जमा हुआ है, जबकि तृणमूल का जनाधार इस सीट पर स्किम्ड मिल्क यानी मलाई निकले दूध की तरह पतला नजर आ रहा है।

केमेस्ट्री जीतेगी या गणित : भवानीपुर की लड़ाई अब एक बड़े सवाल पर आकर टिक गई है। क्या ममता की जमीन से जुड़ी पकड़ और लोगों का भरोसा इन बदले हुए आंकड़ों के दबाव को फिर से पीछे छोड़ पाएगा? या फिर घटे हुए मतदाता और सिमटी हुई बढ़त का गणित इस बार बंगाल की राजनीति की कहानी बदल देगा? फिलहाल स्थिति यह है कि एकतरफा मानी जाने वाली यह सीट अब देश की हाईप्रोफाइल जंग बन चुकी है। कालीघाट की मां भवानी इस बार किसे अपना विजय तिलक लगाती हैं, इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।

अन्य वीडियो

Source link

Previous Post

भारत का क्लिंट ईस्टवुड, 1 फिल्म से बॉलीवुड में लाए क्रांति, बन गया ग्लोबल स्टाइल आइकॉन!

Next Post

सूरत में मेरठ जैसा हत्याकांड: इस बार ड्रम नहीं, सीमेंट से भरे बक्से में छिपाई गई लाश; कैसे हुआ खुलासा?

Asian Bureau News

Download E-Paper

RECENT POST (अभी -अभी)

  • व्यापार संबंधों में नया मोड़: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे
  • UP: गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में तीन राज्यों में पांच टीमों की दबिश; CO को टशन दिखाते हुए वीडियो वायरल
  • e-rickshaw: आज से दिल्ली में नए ई-रिक्शा नियम लागू; कौन से बदलाव होंगे, परिवहन विभाग की नई शर्तें क्या?
  • Lucknow: गंगा एक्सप्रेसवे पर मुफ्त यात्रा खत्म, टोल वसूली शुरू; यहां जानें किस वाहन को कितना देना होगा शुल्क
  • UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Advertisement

Categories

  • Breaking News
  • Latest
  • MADHYA PRADESH
  • NEW DELHI
  • UTTAR PRADESH
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • धर्म / ज्योतिष्
  • मनोरंजन
  • राष्‍ट्रीय

Recent News

  • व्यापार संबंधों में नया मोड़: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे
  • UP: गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में तीन राज्यों में पांच टीमों की दबिश; CO को टशन दिखाते हुए वीडियो वायरल
  • e-rickshaw: आज से दिल्ली में नए ई-रिक्शा नियम लागू; कौन से बदलाव होंगे, परिवहन विभाग की नई शर्तें क्या?
  • Lucknow: गंगा एक्सप्रेसवे पर मुफ्त यात्रा खत्म, टोल वसूली शुरू; यहां जानें किस वाहन को कितना देना होगा शुल्क
  • UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Breaking News

व्यापार संबंधों में नया मोड़: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे

व्यापार संबंधों में नया मोड़: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे
by Asian Bureau News
May 15, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज चैनल को बताया कि चीन 200 बोइंग जेट खरीदने पर सहमत हो गया...

Read more

UP: गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में तीन राज्यों में पांच टीमों की दबिश; CO को टशन दिखाते हुए वीडियो वायरल

by Asian Bureau News
May 15, 2026
0

{"_id":"6a061097fefa041ef804237e","slug":"up-five-teams-raid-in-three-states-in-search-of-gangster-udham-singh-video-showing-tashan-to-co-goes-viral-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में तीन राज्यों में पांच टीमों की दबिश; CO को टशन दिखाते हुए वीडियो...

Read more

Advertisement

  • Contact Us
  • Download e-Paper

© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio