एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. राखी समाज की परवाह किए बगैर हमेशा खुलकर अपनी बात दुनिया के सामने रखती हैं. बीते दिनों राखी बिग बॉस मराठी में दिखीं. उनके साथ एक्टर राकेश बापट भी शो का हिस्सा थे. अब राकेश के लिए राखी ने अपनी फीलिंग्स का इजहार किया है. एक इंटरव्यू में राखी ने कहा कि उन्हें राकेश के साथ इमोशनल अटैचमेंट हो गई है. उनका प्यार वन साइडेड ही है. राखी कहती है जो मैंने फील किया है वो बिल्कुल रियल है. ये कोई छोटी सी बात या ओवरथिंकिंग नहीं है. शुरुआत में राकेश ने बोला था’मुझे तुम पसंद हो, तुम अच्छी हो’. उसने दिल में एक जगह बनाई और फिर उसने अपने वर्ड्स वापस लिए, लेकिन मेरी फीलिंग्स नहीं गईं. और यह प्यार एक तरफा रह गया. राखी ने आगे ये भी बताया कि मैंने पहले सोचा था कि ये टाइमपास है,या फिर सिचुएशनशिप लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि ये कुछ और ही है. दिक्कत ये है कि ये स्टोरी पूरी नहीं हुई. राखी सावंत की बात करें तो उनकी दो शादियां टूट चुकी हैं. राखी ने पहली शादी बिजनेसमैन रितेश सिंह से 2019 में की थी. मगर 2022 में दोनों अलग हो गए थे. इसके बाद राखी ने धर्म बदलकर मुस्लिम बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी संग 2022 में दूसरी शादी रचाई थी. मगर अफसोस एक साल में ही उनका ये रिश्ता भी टूट गया.
![]()














