Last Updated:
मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ 12 जून 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म 1991 के आर्थिक संकट पर बनी है, जिसमें मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर की भूमिका निभा रहे हैं. माना जा रहा है कि यह कहानी पूर्व गवर्नर एस. वेंकटरमणन के जीवन से प्रेरित है, जिन्होंने देश को दिवालिया होने से बचाने में अहम भूमिका निभाई थी. विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और चिन्मय मंडलेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अदा शर्मा भी नजर आएंगी. फिल्म के टैगलाइन ‘मैं भारत को हारने नहीं दूंगा’ ने दर्शकों के बीच रोमांच पैदा कर दिया है.
फिल्म 12 जून को रिलीज होगी.
नई दिल्ली: मनोज बाजपेयी के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. वे अपनी नई फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ में रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर की भूमिका निभाने जा रहे हैं. हाल में इस फिल्म के नए पोस्टर रिलीज हुए हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. यह कहानी साल 1991 के उस दौर की याद दिलाती है, जब भारत आर्थिक संकट से जूझ रहा था. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक इंसान ने बिना किसी सेना के, अकेले दम पर देश की अर्थव्यवस्था को गिरने से बचाया. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
फिल्म के मेकर्स ने बताया कि इसकी कहानी भारत के एक पूर्व गवर्नर की असल जिंदगी से प्रेरित है. चर्चा है कि यह मशहूर गवर्नर एस. वेंकटरमणन की कहानी है, जिन्होंने देश को दिवालिया होने से बचाने में अहम भूमिका निभाई थी. पोस्टर में मनोज बाजपेयी के साथ अभिनेत्री अदा शर्मा भी नजर आ रही हैं. फिल्म के टैगलाइन्स जैसे ‘मैं भारत को हारने नहीं दूंगा’ दर्शकों के बीच काफी रोमांच पैदा कर रहे हैं. मनोज बाजपेयी ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इसे एक ऐसे युद्ध की तरह बताया है, जो बिना हथियारों के सिर्फ दिमाग और साहस से लड़ा गया था.
(फोटो साभार: Instagram)
चिन्मय मंडलेकर ने किया है निर्देशित
फिल्म का निर्देशन चिन्मय मंडलेकर कर रहे हैं और इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं. फिल्म की टीम बहुत मजबूत है, जिसमें जावेद अख्तर ने गाने लिखे हैं और अमित त्रिवेदी ने शानदार संगीत दिया है. मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा है कि फिल्म पूरी तरह किस पर आधारित है, लेकिन यह साफ है कि कहानी एक ‘राष्ट्रीय संकट’ के इर्द-गिर्द बुनी गई है. सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म एक बड़े ड्रामे और देशभक्ति का अहसास कराएगी. फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य और उनकी टीम ने मिलकर लिखी है. अदा शर्मा ने पहली बार मनोज बाजपेयी के साथ काम करने पर खुशी जताई है. उन्होंने मनोज को फिल्म का चेहरा और एक शानदार अभिनेता बताया. अदा ने संकेत दिया कि उनका किरदार काफी सरप्राइजिंग है, जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया.
About the Author

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
![]()















