Last Updated:
सलमान खान और अमिताभ बच्चन सरीखे सितारों की एक झलक पाने को उनके फैंस उनके बंगलों के बाहर खड़े रहते हैं. मगर हिंदी सिनेमा के कुछ सितारे न सिर्फ अपने फैंस पर दिल हार बैठे थे, बल्कि उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया था. राजेश खन्ना जब अपने उरूज में थे, तब अपने फैंस से घिरे रहे थे. दिलीप कुमार का भी एक फैन से ताउम्र रिश्ता रहा. बॉलीवुड के 7 सितारों की लव स्टोरी देखकर लगता है कि मोहब्बत में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता. कभी-कभी एक ऑटोग्राफ मांगने वाला फैन ही आपकी जिंदगी का हिस्सा बन सकता है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड में सितारों और उनके फैंस का रिश्ता हमेशा से ही खास रहा है. अक्सर हम देखते हैं कि लोग अपने पसंदीदा स्टार्स की सिर्फ एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फैंस इतने खुशकिस्मत थे कि उन्हें अपने आइडल से शादी करने का मौका मिल गया? इन सितारों ने साबित किया कि पर्दे पर दिखने वाली लव स्टोरीज असल जिंदगी में भी सच हो सकती हैं.(फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

सबसे मशहूर जोड़ी राजेश खन्ना और की रही. डिंपल, काका की इतनी बड़ी दीवानी थीं कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही उनसे शादी करने का सपना देख लिया था. साल 1973 में जब इन दोनों ने शादी की, तो पूरे देश में इसकी चर्चा हुई. हालांकि उनके बीच उम्र का फासला काफी ज्यादा था, फिर भी डिंपल ने अपने सपनों के राजकुमार का हाथ थाम लिया. हालांकि, बाद में वे आपसी मतभेदों के चलते अलग-अलग रहने लगे. डिंपल को राजेश खन्ना संग शादी के फैसले पर कथित तौर पर अफसोस रहा.

दिलीप कुमार और सायरा बानो की कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है. की एक्टिंग और उनकी शख्सियत पर फिदा थीं. उन्होंने ठान लिया था कि वह शादी करेंगी तो सिर्फ उनसे ही. आखिरकार 1966 में वह दिन आया, जब 22 साल की सायरा ने अपने पसंदीदा अभिनेता से शादी की. उनका यह साथ दिलीप साहब के आखिरी दिनों तक बना रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सुपरस्टार जितेंद्र और उनकी पत्नी शोभा कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी जैसी लगती है. में एयर होस्टेस के तौर पर काम करती थीं. वह जितेंद्र की बहुत बड़ी फैन थीं और उन्हें पसंद करती थीं. दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोस्ती को शादी के खूबसूरत रिश्ते में बदल दिया. आज भी यह जोड़ी बॉलीवुड की सफल जोड़ियों में गिनी जाती है.

मुमताज और मयूर माधवानी की जोड़ी भी इस लिस्ट में शामिल है. मयूर एक बड़े बिजनेसमैन थे और मुमताज की खूबसूरती और अदाकारी के कायल थे. उन्होंने मुमताज के साथ घर बसाने का फैसला किया और 1974 में दोनों ने शादी कर ली. उस दौर में मुमताज सबसे महंगी और सफल एक्ट्रेस थीं, लेकिन उन्होंने अपने इस फैन के प्यार के लिए शादी का फैसला लिया.

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कहानी काफी दिलचस्प है. लंदन के बिजनेसमैन राज कुंद्रा शुरू से ही शिल्पा के बहुत बड़े फैन रहे थे. जब शिल्पा ने ‘बिग ब्रदर’ जीता, तब राज को उनसे मिलने का मौका मिला. धीरे-धीरे उनकी मुलाकातें बढ़ती गईं और 2009 में इन दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली. राज हमेशा शिल्पा के सबसे बड़े सपोर्टर बनकर साथ रहे हैं.

विवेक ओबेरॉय की कहानी थोड़ी अलग और फिल्मी है. प्रियंका अल्वा एक राजनेता की बेटी होने के साथ-साथ विवेक के काम की बहुत बड़ी फैन थीं. यह एक अरेंज मैरिज थी जिसे विवेक की मां ने तय करवाया था. लेकिन जब प्रियंका और विवेक मिले, तो उनके बीच फैंस और स्टार वाला कनेक्शन तुरंत प्यार में बदल गया. साल 2010 में ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

रेखा की दोस्त बीना रमानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि मुकेश अग्रवाल रेखा के बहुत बड़े फैन थे, जो उनकी फिल्मों के डायलॉग तक जुबानी याद रखते थे. रेखा ने न्यूयॉर्क में मुकेश से शादी की इच्छा जताई थी. बीना ने ही दिल्ली की एक पार्टी में उनकी मुलाकात मुकेश से करवाई थी. मुकेश कद में छोटे और सांवले थे, लेकिन रेखा के प्रति उनकी दीवानगी इतनी गहरी थी कि उन्हें अभिनेत्री की जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात का पता था. मगर इस रिश्ते का अंत दर्दनाक रहा. मुकेश अग्रवाल ने अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली.
![]()










