सोनभद्र / एबीएन न्यूज। जनपद में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन के लिए लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्री वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि बीते दिनों जनपद का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जो अत्यधिक गर्मी का संकेत है। आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
उन्होंने कहा कि शरीर में पानी और नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम की चेतावनियों को गंभीरता से लें, बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
![]()

















