Last Updated:
आमिर खान की पर्सनल लाइफ हमेशा से खुली किताब रही है. एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी में चाहे जो किया है, वो हमेशा दुनिया के सामने खुलकर किया है. 60 साल की उम्र में इन दिनों आमिर खान, गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप में हैं. उन्होंने डंके की चोट पर पैप्ज के सामने अपनी गर्लफ्रेंड का परिचय दिया था. हाल ही में बेटे जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ के प्रीमियर पर आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंचे.
नई दिल्ली. जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. इसके प्रीमियर पर पूरा परिवार एक साथ दिखा. आमिर खान, गौरी स्प्रैट, इरा खान, नुपूर शिखरे और जुनैद खान सब एक साथ दिखे. इस दौरान आमिर के बच्चे इरा और जुनैद पिता की गर्लफ्रेंड को गले लगाते दिखे.

पैप्ज के सामने आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का हाथ थामे नजर आए. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींचा. इसी दौरान एक्टर ने एक इंटरव्यू भी दिया है जिसमें वो कहते हैं कि गर्लफ्रेंड से मिलने के बाद अब वो मुकम्मल हो गए हैं.

नवभारत टाइम्स के साथ इंटरव्यू में एक्टर ने 60 साल की उम्र में डेट करने के बारे में खुलकर बात की. वो कहते हैं कि गौरी से मिलने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है. अब उन्हें लगता है कि वो पूरे हो गए हैं. आमिर ने बताया, ‘मैं खुशनसीब हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ’.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्टर आगे कहते हैं कि गौरी के साथ उन्हें सुकून मिलता है. उन्हें लगता है कि अब आखिरकार उनकी जिंदगी में शांति और सुकून है. हालांकि आमिर का कहना है कि गौरी के साथ उन्हें सुकून मिलता है इसका मतलब ये नहीं है कि उनकी एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता के साथ उनका रिश्ता गहरा नहीं था.

आमिर कहते हैं कि किरण राव और रीना दत्ता दोनों के साथ उनका रिश्ता काफी गहरा और अच्छा था, लेकिन चीजें सही नहीं रहीं. गौरी के साथ उन्हें बेहतर लगता है. वो कहते हैं, ‘अब मुझे लगता है कि मैं खुशनसीब हूं कि मुझे गौरी मिली. अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं’.

इस बातचीत के दौरान आमिर खान ने अपनी जिंदगी के गहरे राज भी साझा किए. वो कहते हैं कि उन्हें जिंदगी में बस एक चीज का मलाल है. एक्टर के मुताबिक उन्होंने अपने बच्चों के साथ समय नहीं बिताया. वो बेटी इरा और बेटे जुनैद को अपना समय नहीं दे पाए जिसका उन्हें पछतावा है.

मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहते हैं कि अपनी गलती मान लेने से कोई छोटा नहीं हो जाता है. अगर आप अपनी गलती मान लेते हैं और समझ लेते हैं कि आपने क्या गलत किया है तो आप आगे बढ़ सकते हैं. उनके मुताबिक वो आज भी अपनी गलतियों से सीख रहें हैं और कोशिश करते हैं कि उन्हें दोहराए न.

एक्टर कहते हैं कि उन्हें अपनी गलतियों का एहसास है और वो उन्हें सुधारने की कोशिश कर रहे हैं. आमिर बताते हैं, एक गलती जिसपर मैंने काम करना शुरू कर दिया है वो परिवार को समन न देना है. 30-35 साल तक मैंन परिवार को, अपने करीबी लोगों को कभी समय नहीं दिया. मैं काम ही व्यस्त रहा.

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल के दौरान जब काम नहीं था, तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ. अपनी जिंदगी को एक नए नजरिए से देखने का मौका मिला और उन्हें एहसास हुआ कि परिवार के साथ समय बिताना कितना जरूरी है. कोविड का समय आमिर के लिए लाइफ चेंजिंग साबित हुआ.
![]()
















