08:04 AM, 29-Apr-2026
PM Modi Road Show Live: 15 किलोमीटर… काशी में अब तक का सबसे बड़ा रोड शो करेंगे पीएम, छह जगहों पर स्वागत
ढोल-नगाड़े, शंखनाद के साथ करेंगे पीएम का स्वागत
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि भाजपा ने बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए छह पॉइंट बनाए हैं। इन छह पॉइंट पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े, शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत करेंगे। इन पॉइंट पर मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहेंगे। इन छह पॉइंट में मंडुवाडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक और काशी विश्वनाथ मंदिर गेट मुख्य हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री करीब एक साल बाद श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।










