शेफाली शाह ने सत्या का गाना किया रीक्रिएट, ‘सपने में मिलती है’ पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
नई दिल्ली: इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर एक्ट्रेस शेफाली शाह ने सोशल मीडिया पर खूब समां बांधा. उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सत्या’ के सुपरहिट गाने ‘सपने में मिलती है’ पर एक बिंदास डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैन्स को पुराने दिन याद आ गए. वीडियो में शेफाली एकदम बेफिक्र होकर मस्ती में झूमती नजर आ रही हैं. उन्होंने पीच कलर का कैजुअल को-ऑर्ड सेट पहना है और उनके मूव्स देखकर लग रहा है कि वो वाकई गाने को एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा कि वो ‘डांस लाइक नोबडी इज वाचिंग’ वाली बात को काफी सीरियसली लेती हैं. 1998 की फिल्म ‘सत्या’ का यह गाना शेफाली और मनोज बाजपेयी (भीकू म्हात्रे) पर फिल्माया गया था, जिसे आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं. राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म ने अंडरवर्ल्ड की कहानी को बड़े पर्दे पर यादगार बना दिया था. शेफाली, जिन्होंने ‘हसरतें’ से अपना सफर शुरू किया था, आज अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं.
![]()














