सोनभद्र / एबीएन न्यूज। जनपद सोनभद्र के नगरीय क्षेत्रों एवं सेन्सेस टाउन बीजपुर, कोटा, जामशीला और खड़िया (विकास खंड म्योरपुर) में व्यवसाय या रोजगार करने वाले रेहड़ी, पटरी, फेरी एवं ठेला संचालकों के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक लाभार्थी अपने नगर निकाय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं अथवा सहज जन सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन पत्र भरकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
योजना के तहत प्रथम ऋण की धनराशि बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी गई है। वहीं द्वितीय ऋण 25 हजार रुपये तथा तृतीय ऋण 50 हजार रुपये तक उपलब्ध कराया जाएगा। लाभार्थियों को 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सब्सिडी भी मिलेगी।
इसके साथ ही डिजिटल लेन-देन करने पर प्रति माह 100 रुपये तक कैशबैक का लाभ भी दिया जाएगा। प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र लोगों से आवेदन कर वित्तीय सहायता प्राप्त करने और अपने रोजगार एवं व्यवसाय को बढ़ाकर आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनने की अपील की है।
![]()












