मीरजापुर / एबीएन न्यूज। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय मीरजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व आईजी ने गार्ड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों और पत्रावलियों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान पत्रव्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा, आईजीआरएस, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ, जनसूचना सेल, नक्सल सेल तथा पेशी शाखा सहित अन्य अनुभागों का निरीक्षण किया गया। आईजी ने अभिलेखों की स्थिति देख संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
![]()












