कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला
![]()
{“_id”:”69f23dc949e799b81b09a05a”,”slug”:”weather-update-after-19-years-the-night-of-april-29th-is-once-again-the-hottest-2026-04-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: 19 साल बाद 29 अप्रैल की रात फिर सबसे गर्म, पारा 27.8 डिग्री पर पहुंचा, आज हो सकती बूंदाबांदी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला
माहौल में नमी बढ़ने से बुधवार दोपहर के बाद तेज लू के थपेड़े थम गए लेकिन उमस भरी गर्मी बढ़ गई। दोपहर ढाई बजे के बाद ढाई घंटे में शाम पांच बजे तक पारा पांच डिग्री नीचे आ गया। 29 अप्रैल की रात 19 साल बाद फिर सबसे गर्म रही। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री पर पहुंचा। इसके पहले वर्ष 2007 में 29 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को तेज हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
सीएसए के मौसम विभाग के नोडल और तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि वेधशाला में दोपहर ढाई बजे अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम पांच बजे पारा 35 डिग्री पर आ गया। साथ ही दोपहर को नमी बढ़ गई। सुबह नमी का प्रतिशत 53 और दोपहर को ढाई बजे 45 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में दोपहर की नमी 24 प्रतिशत बढ़ गई। इससे गर्म हवाओं के थपेड़े कम हो गए लेकिन उमस भरी गर्मी में इजाफा हो गया। रात में बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ गया।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश पर एक बादलों की शृंखला बनी हुई है। साथ ही तीन चक्रवाती हवाओं के घेरे बन गए। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। इससे मौसम में बदलाव आएगा। बुधवार को 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। आने वाले दिनों में हवाओं की गति और अधिक होने का अनुमान है। साथ ही बूंदाबांदी या हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।
![]()


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज चैनल को बताया कि चीन 200 बोइंग जेट खरीदने पर सहमत हो गया...
Read more{"_id":"6a061097fefa041ef804237e","slug":"up-five-teams-raid-in-three-states-in-search-of-gangster-udham-singh-video-showing-tashan-to-co-goes-viral-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में तीन राज्यों में पांच टीमों की दबिश; CO को टशन दिखाते हुए वीडियो...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio