नई दिल्ली. फिल्म हम आपके दिल में रहते हैं का टाइटल ट्रैक आज भी उन सदाबहार गानों में से एक है, जिसे सुनते ही 90 के दशक की यादें ताजा हो जाती हैं. कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल की रेशमी आवाज में सजा यह गाना अनिल कपूर और काजोल की केमिस्ट्री को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है. गाने की खासियत इसकी सादगी और इमोशन्स हैं. जहां अनिल कपूर अपने संजीदा अंदाज में प्यार का इकरार करते दिखते हैं, वहीं काजोल की मासूमियत और उनकी साड़ी वाला लुक इस गाने को बेहद ग्रेसफुल बनाता है. अनु मलिक का संगीत काफी मधुर है, जो कानों को सुकून देता है. यह गाना फिल्म की कहानी का आधार है जो धीरे-धीरे सच्ची मोहब्बत में बदल जाता है.
![]()
















