Last Updated:
एक्टर ने 1984 की कल्ट फिल्म से डेब्यू किया था, जिसमें उनके अपोजिट बॉलीवुड स्टार थीं. पहली ही मूवी में टॉप हीरोइन संग बेबाक सीन देकर नौसिखिए एक्टर ने सनसनी मचा दी थी. अब उन्होंने अपनी कोस्टार के कुछ ऐसे राज बताएं हैं, जिनके बारे में इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग नहीं जानतें. उन्होंने खुलासा किया कि दिग्गज एक्ट्रेस, मुमताज की बहुत बड़ी फैंस हैं और उनकी शानदार मिमिक्री करती हैं. इतनी ही नहीं, एक्ट्रेस के अभिनय और हाव-भाव पर मुमताज का गहरा असर दिखाई देता है.
नई दिल्ली: एक्टर ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘उत्सव’ में बॉलीवुड स्टार के साथ काम किया था. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी थी. एक्टर संग रेखा के इंटीमेट सीन की खूब चर्चा हुई, मगर इससे रेखा को कोई फर्क नहीं पड़ा. रेखा को करीब से समझने वाले शेखर सुमन ने उन्हें लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान रेखा की शख्सियत से जुड़ा एक ऐसा राज बताया, जो उनके फैंस को शायद ही पता होगा. शेखर की मानें, तो रेखा पुरानी एक्ट्रेस मुमताज की बहुत बड़ी फैंस हैं. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

शेखर सुमन का कहना है कि रेखा में मुमताज को लेकर काफी दीवानगी है. वे सिर्फ उन्हें पसंद ही नहीं करतीं, बल्कि उनकी बहुत शानदार नकल भी उतारती हैं. रेखा को मुमताज की मिमिक्री करते हुए खुद शेखर सुमन ने भी कई बार देखा है. (फोटो साभार: IMDb)

शेखर ने आगे बताया कि अगर आप रेखा के अभिनय को बारीकी से देखेंगे, तो आपको उसमें मुमताज की झलक मिलेगी. आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, उनके हाव-भाव और बात करने के तरीके में मुमताज का काफी असर नजर आता है. यह बात इंडस्ट्री में बहुत कम लोग जानते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

रेखा और शेखर सुमन का रिश्ता काफी पुराना है. शेखर सुमन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘उत्सव’ से की थी. इस फिल्म में रेखा अहम भूमिका में थीं और उन्होंने शेखर सुमन के साथ काम किया था. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म ‘उत्सव’ का निर्देशन गिरीश कर्नाड ने किया था और इसे शशि कपूर ने बनाया था. यह फिल्म एक पुराने संस्कृत नाटक ‘मृच्छकटिकम्’ पर बनी थी. इसमें रेखा ने वसंतसेना नाम की महिला का किरदार निभाया था. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म में शेखर सुमन ने एक गरीब ब्राह्मण चारुदत्त का रोल किया था. फिल्म में उस समय के कई बड़े कलाकार जैसे अमजद खान, अनुपम खेर और नीना गुप्ता भी शामिल थे. ‘उत्सव’ आज भी अपनी बेहतरीन कलाकारी के लिए चर्चित है. (फोटो साभार: IMDb)

शेखर सुमन ने आज के एक्टर्स की भाषा पर भी बात की. उन्हें लगता है कि आजकल के कलाकार शब्दों का सही उच्चारण नहीं करते. शेखर की मानें, तो अभिनय के साथ-साथ सही ढंग से बोलना भी बहुत जरूरी है. (फोटो साभार: IMDb)

शेखर ने उदाहरण देते हुए कहा कि दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन अपनी भाषा की वजह से ही महान बने. दुनिया के बड़े एक्टर्स भी अपनी बोली और व्यवहार से पहचाने जाते हैं. अभिनय और भाषा दोनों को साथ लेकर चलना ही असली कलाकार की पहचान है. (फोटो साभार: IMDb)
![]()















