Last Updated:
अक्षय कुमार ने अपने करियर में लगभग 20 फिल्में ऐसी दी हैं, जिसने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है. इनमें से कुछ फिल्मों ने तो 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. अक्षय ने कोविड के बाद के दौर में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 6 फिल्में 100 करोड़ी क्लब में शामिल करवाईं, जिनमें हाल ही में आई हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ भी शामिल है.
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे सक्सेसफुल एक्टर हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @akshaykumar)
मुंबई. अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन और प्रतिभाशाली कलाकार हैं. उन्होंने पर्दे पर गंभीर से लेकर कॉमेडी और हीरो से लेकर विलेन तक किरदार निभाए हैं. यहां तक होस्टिंग भी कर रहे हैं. अक्षय का फिल्मी करियर 35 साल से ज्यादा का हो गया है, लेकिन पिछले दो दशकों से खुद को हिंदी सिनेमा का सबसे कमर्शियली सक्सेसफुल एक्टर साबित किया है. उन्होंने सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दी हैं. यह अचीवमेंट कोई संयोग नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, सही स्क्रिप्ट चॉइस और अलग-अलग जॉनर में काम करने का नतीजा है.
मई 2026 तक अक्षय कुमार के नाम सबसे ज्यादा ₹100 करोड़ क्लब में शामिल फिल्मों का रिकॉर्ड है. अक्षय की कुल 20 फिल्में इस क्लब में शामिल हो चुकी हैं. उनकी यह शानदार शुरुआत 2012 में ‘हाउसफुल 2’ से हुई थी और हाल ही में महामारी के बाद आई हिट फिल्मों जैसे ‘भूत बंगला’ तक जारी रही है.
अक्षय कुमार की 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट. (सैकनिल्क के मुताबिक, एआई से जनरेटेड)
अक्षय कुमार के लिए 2019 करियर का सबसे शानदार साल रहा. ‘हाउसफुल’ ने 210.30 करोड़ की कमाई कर सीरीज को नई ऊंचाई दी. उसी साल गुड न्यूज ने 205.14 करोड़ और ‘मिशन मंगल’ ने 203.08 करोड़ ने भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया. तीन फिल्में एक साल में 200 करोड़ क्लब में पहुंचना किसी भी सुपरस्टार के लिए गर्व की बात है.
देशभक्ति फिल्मों से चमका अक्षय कुमार का स्टारडम
अक्षय कुमार का स्टारडम एक्शन और देशभक्ति फिल्मों में सबसे ज्यादा देखने को मिला है. अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ ने 196 करोड़ रुपए कमाए. वहीं, केसरी में 154.42 करोड़ की कमाई. एयरलिफ्ट ने 128.10 करोड़ रुपए और रुस्तम ने 127.49 करोड़ कमाए. स्काई फोर्स ने 134.93 करोड़ कमाए. ‘राउडी राठौड़’ ने भी 133 करोड़ रुपए कमाए.
अक्षय कुमार की सफलता का राज
अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ ने ऑडियंस को प्योर एंटरटेनमेंट दिया. ‘जॉली एलएलबी 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर 117.60 करोड़ रुपए कमाए. इन फिल्मों ने साबित किया कि 58 साल की उम्र में भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं. अक्षय कुमार की सफलता का राज उनकी फिल्मों की डायवर्सिटी में है. अक्षय कुमार की जर्नी साबित करती है कि हार्ड वर्क और सही स्क्रिप्ट चुनने की कला अभी भी बॉलीवुड में सबसे बड़ी ताकत है.
About the Author

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
![]()










