लखनऊ/एबीएन न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कनौजिया के नेतृत्व में संरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य रेल संचालन को सुरक्षित, व्यवस्थित और दुर्घटनारहित बनाना है।
इसी क्रम में गोरखपुर यार्ड में शंटिंग मास्टर, स्टेशन मास्टर, कांटा वाला, शंटर तथा सभी शंटिंग स्टाफ को सामान्य एवं सहायक नियम 5.13 के तहत सुरक्षित शंटिंग कार्य के संबंध में विस्तृत रूप से काउंसिलिंग की गई।

अधिकारियों ने कर्मचारियों को शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सतर्कता और समन्वय के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए संरक्षा पोस्टरों का वितरण भी किया गया।
इसके अलावा गोरखपुर यार्ड में इंजीनियरिंग कर्मचारियों की गैंग संख्या 3 तथा अन्य इंजीनियरिंग स्टाफ को ग्रीष्मकालीन पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं रेलवे ट्रैक के किनारे आग लगने से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

गोरखपुर स्टेशन परिसर स्थित न्यू कोचिंग डिपो, ओल्ड कोचिंग डिपो, रोलिंग स्टाफ तथा इंजीनियरिंग स्टाफ को पिट लाइन एवं सिक लाइन में कार्य करते समय रोलिंग इन और आउट परीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही यार्ड में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतने तथा गर्मी के मौसम में सुरक्षित एवं सतर्क ढंग से कार्य करने के संबंध में विस्तृत काउंसिलिंग की गई। अभियान के दौरान लगभग 200 सुरक्षा पंपलेट वितरित किए गए, जिससे कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस अवसर पर संरक्षा सलाहकार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]()












