सोनभद्र/एबीएन न्यूज। शासन की मंशा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में मई माह के प्रथम शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और शिकायतकर्ता के फीडबैक के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
ओबरा तहसील में डीएम व एसपी ने सुनीं शिकायतें
ओबरा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद से संबंधित मामलों की स्थलीय जांच कर टीमों को निस्तारण के निर्देश दिए गए। यहां कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 5 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष 56 मामलों को समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।

रॉबर्ट्सगंज तहसील में 56 शिकायतें
रॉबर्ट्सगंज तहसील में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 8 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 48 मामलों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
घोरावल तहसील में 71 शिकायतें
घोरावल तहसील में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां कुल 71 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 5 मामलों का निस्तारण किया गया। बाकी 66 मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

दुद्धी तहसील में 53 शिकायतें
दुद्धी तहसील में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 2 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 51 मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया।
कुल 241 शिकायतें, 20 का समाधान
चारों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 241 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 20 मामलों का निस्तारण मौके पर अथवा टीम भेजकर किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
![]()












