अनपरा/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घरसड़ी निवासी एक व्यक्ति द्वारा देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार दुबे, पुत्र अन्ने लाल दुबे, निवासी ग्राम घरसड़ी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 170, 126 व 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
![]()

















