चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत दक्षिण 24 परगना जिले की 144-फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों (सहायक मतदान केंद्रों समेत) पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच नए सिरे से मतदान कराया जाएगा और मतों की गिनती 24 मई 2026 को होगी।
यह भी पढ़ें – Bengal Exit Polls: बंगाल में किसकी सरकार, स्थानीय एजेंसियों और भद्रलोक के एग्जिट पोल पंडितों का अनुमान क्या?
29 अप्रैल को चुनाव के दौरान क्या हुआ?
आयोग ने यह निर्देश 29 अप्रैल 2026 को हुए मतदान के बाद जारी किए हैं। उस दिन बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर गंभीर चुनावी अपराध हुए थे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया का भी उल्लंघन किया गया था। आयोग ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह फैसला चुनावी शुचिता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे मतदाताओं का विश्वास बहाल होने की उम्मीद है।
चुनाव प्रक्रिया और तिथियां
नए मतदान की प्रक्रिया 21 मई 2026 को पूरी की जाएगी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद 24 मई 2026 को मतों की गणना की जाएगी। आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जाएगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
शुक्रवार को भी इन जगहों पर हुआ पुनर्मतदान
इससे पहले, एक मई को चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि, दो मई यानी शुक्रवार को राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा की 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा। इस कड़ी में इन 15 बूथों पर आज मतदान हुए, जिसमें शाम पांच बजे तक करीब 87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जबकि मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 86.11% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 87.60% मतदान दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें – ममता बनर्जी का बड़ा दावा: बोलीं- 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC, काउंटिंग एजेंटों को दिया डटे रहने का निर्देश
अन्य वीडियो











