दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने की खबर मिलते ही दुद्धी तहसील मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे तहसील तिराहे पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी एवं मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए और नगर में पैदल भ्रमण करते हुए विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर विजय का उत्सव मनाया।

मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने कहा कि देश Narendra Modi के नेतृत्व में निरंतर प्रगति कर रहा है और जनता का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता तृणमूल सरकार से त्रस्त थी, जिसके चलते भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पांच राज्यों के चुनावों में तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनना जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सभासद धीरज जायसवाल, रमाशंकर गुप्ता, अनिल हलवाई, दिलीप पांडे, मनीष जायसवाल, सुमित सोनी, अजय चंद्रवंशी, प्रेमनारायण मोनू, अंशुमान रॉय, पीयूष कसेरा, आयुष केशरी, विकास सोनी, सत्यम, निरंजन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()












