Last Updated:
टीवी इंडस्ट्री का वो चार्मिंग स्टार जिसकी एक मुस्कान पर लड़कियां मर-मिटती थीं. छोटे पर्दे के इस हीरो की एक झलक पाने के लिए महिलाएं कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती थीं. आज जिस हीरो की बात कर रहे हैं वो एजाज खान हैं. उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा. उनपर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स ने चीटिंग जैसे आरोप भी लगाए थे. कई रिलेशनशिप के बावजूद एक्टर 50 साल की उम्र में भी सिंगल हैं.
नई दिल्ली.एजाज खान भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं. एजाज खान का नाम एक दो नहीं बल्कि कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ा, लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता मुकम्मल न हो सका. एजाज खान का हालिया रिश्ता पवित्रा पुनिया के साथ था, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया और अब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं.

पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा का विषय रही है, खासकर उनके रिश्तों को लेकर. एक समय पर उनका नाम अनीता हसनंदानी के साथ जुड़ा था. दोनों ने साथ काम करते हुए एक-दूसरे को डेट किया और उनका रिश्ता काफी समय तक चर्चा में रहा. दोनों की मुलाकात साल 2005 में टेलीकास्ट होने वाले सीरियल ‘काव्यांजलि’ के सेट पर हुई थी.

सीरियल में साथ काम करने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और धीरे-धीरे जान-पहचान से शुरू हुआ रिश्ता प्यार में बदल गया. अनीता हसनंदानी और एजाज खान का रिश्ता काफी समय तक चला था. एक्ट्रेस ने अपने पुराने इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए कहा था कि वो अपने रिश्ते में दबाव महसूस करती थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अनीता ने एजाज खान की तरफ इशारा करते हुए बताया था कि अपने एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से वो अपने करियर पर भी फोकस नहीं कर पाती थी. एक्टर उनके काम में दखल अंदाजी करते थे और हुकूम जताते थे कि उन्हें कौन सा प्रोजेक्ट करना चाहिए और कौन सा नहीं. अनीता हसनंदानी ने आगे बताया था कि एजाज खान की वजह से उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे.

अनीता से ब्रेकअप के बाद एजाज की जिंदगी में नेतेलिया (Natalie Di Luccio) की एंट्री हुई. दोनों का ये रिश्ता कुछ खास लंबा नहीं चला. इसके बाद एक्टर का नाम एक्ट्रेस निधि कश्यप के साथ जुड़ा था. दोनों काफी कम समय तक रिश्ते में थे. एजाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने उनपर चीटिंग के आरोप भी लगाए हैं.

कुछ ही समय में कपल ने अपनी राहें अलग कर लीं जिसके बाद बिग बॉस के घर में एजाज खान की मुलाकात पवित्रा पुनिया से हुई थी. बिग बॉस 14 में हुई मुलाकात शो के बाद भी कायम रही. बिग बॉस के घर में शुरू हुआ ये रिश्ता कई सालों तक चला.

दोनों एक-दूसरे के साथ इतने सीरियस थे कि उनकी शादी तक की चर्चाएं होने लगी थीं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एजाज खान और पवित्रा पुनिया जल्द ही शादी कर सकते हैं, लेकिन शादी से पहले ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं.

पवित्रा पुनिया ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं. वो इस साल अक्टूबर में यूएस के रहने वाले बिजनेसमैन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. वहीं एजाज खान आज भी अपनी जिंदगी में तन्हा हैं. एक्टर को आज भी प्यार की तलाश है. वो 50 साल की उम्र में अकेले ही जिंदगी गुजार रहे हैं.
![]()










