Last Updated:
Vijay TVK Party Win: थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु चुनावों में 108 सीटें जीतकर हलचल मचा दी है. शानदार जीत के बावजूद विजय अपनी पत्नी संगीता के साथ चल रहे तलाक के विवाद और आपसी अनबन के कारण चर्चा में हैं. खबरों की मानें, तो दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी है, जबकि संगीता फिलहाल लंदन में रह रही हैं. इसी बीच, एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ विजय की बढ़ती नजदीकियों की अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया है. फैंस जहां विजय की ऐतिहासिक जीत से रोमांचित हैं, वहीं उनके निजी जिंदगी को लेकर चिंतित भी हैं.
नई दिल्ली: थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु के चुनावों में जो करिश्मा कर दिखाया है, उसकी चर्चा आज हर गली-मोहल्ले में हो रही है. विजय ने अपनी जादुई बढ़त से राजनीति की दुनिया में कदम रखते ही इतिहास रच दिया है. लेकिन इस बड़ी जीत के जश्न के बीच सोशल मीडिया पर लोग विजय के काम से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ और उनकी पत्नी संगीता के बारे में बातें कर रहे हैं.

फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस ऐतिहासिक मौके पर उनकी पत्नी संगीता कहीं नजर क्यों नहीं आ रही हैं. खबरों की मानें तो पिछले काफी समय से विजय और संगीता के रिश्तों में खटास चल रही है. कहा जा रहा है कि संगीता आजकल लंदन में रह रही हैं और इसी वजह से फैंस ये जानने को बेताब हैं कि इतनी बड़ी जीत के बाद विजय का पहला रिएक्शन क्या होगा.

रिश्तों में अनबन की खबरें अब सिर्फ अफवाह नहीं रह गई हैं, बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने तलाक के लिए कानूनी रास्ता भी चुन लिया है. बताया जा रहा है कि संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत में अर्जी दी थी और विजय से आर्थिक मदद के साथ-साथ संपत्ति में हिस्सेदारी भी मांगी थी. अब ताजा खबर यह है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

विवाद के बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम भी उछल रहा है, खासकर तब जब वे विजय की जीत की खुशी में उनके घर पहुंचीं. लोग दबी जुबान में ये चर्चा कर रहे हैं कि शायद तृषा और विजय के करीबी ही इस तलाक की असली वजह है. हालांकि, न तो विजय ने और न ही तृषा ने अभी तक इन बातों पर कोई बयान देकर कुछ साफ किया है.

विजय के फैंस के लिए यह घड़ी थोड़ी अजीब है. एक तरफ वे अपने चहेते सितारे के मुख्यमंत्री की कुर्सी के करीब पहुंचने से फूले नहीं समा रहे, तो दूसरी तरफ उनके घर टूटने की खबरों से दुखी भी हैं. सोशल मीडिया पर फैंस दुआएं मांग रहे हैं कि जिस तरह उनके ‘थलापति’ ने राजनीति के मैदान में झंडे गाड़े हैं, काश उनके परिवार की दरार भी जल्दी भर जाए और सब ठीक हो जाए.

विजय के लिए अब चुनौतियां बढ़ गई हैं क्योंकि वे सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि स्टेट के भावी मुख्यमंत्री हैं. उनके हर निजी कदम को अब जनता की नजरों से देखा जा रहा है. विजय भी इस बात को लेकर काफी सतर्क हैं कि संगीता की गैरमौजूदगी को उनके राजनीतिक विरोधी कहीं उनके खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल न करने लगें.

फिलहाल तलाक का यह मामला कोर्ट की दहलीज पर है और जब तक आधिकारिक तौर पर कुछ घोषित नहीं हो जाता, तब तक सस्पेंस बना रहेगा. राजनीति के मैदान में तो थलापति ने बाजी मार ली है और तमिलनाडु के ‘बादशाह’ बन गए हैं, लेकिन उनके निजी जीवन का यह कलह उनके लिए सबसे बड़ा इम्तिहान साबित हो रहा है.

चुनावी आंकड़ों की बात करें तो 234 सीटों वाले तमिलनाडु में विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है, जबकि जादुई आंकड़ा 118 का है. विजय की इस अचीवमेंट पर सिर्फ कॉलीवुड ही नहीं, बल्कि टॉलीवुड के बड़े दिग्गज भी हैरान हैं. इतने कम समय में एक एक्टर का राजनीति में आना और जनता का दिल जीतकर इतनी बड़ी जीत दर्ज करना वाकई काबिल-ए-तारीफ है.
![]()















