अनपरा/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में मंगलवार को डीबीए भवन में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सत्र 2025-26 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शपथ ग्रहण समारोह आगामी 15 मई को पूर्वाह्न 11:00 बजे तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट अरुण कुमार सिंह, महामंत्री एडवोकेट राजेंद्र कुमार यादव सहित समस्त कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी।
मीडिया प्रभारी राजेश यादव एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह एडवोकेट एवं पांचूराम मौर्य एडवोकेट उपस्थित रहेंगे, जो पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद छोटे लाल सिंह खरवार तथा एमएलसी आशुतोष सिन्हा एडवोकेट की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
उन्होंने बताया कि समारोह में जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प को दोहराया जाएगा।
बैठक में उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन पूर्व उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव एडवोकेट द्वारा किया गया।
बैठक में श्याम विहारी यादव, पवन कुमार सिंह, विंध्यवासिनी सिंह, राजेश कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, विमल प्रसाद सिंह, विनीता एडवोकेट, द्वारिका नाथ नागर, आशुतोष देव पांडेय, अभिषेक मौर्य सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
![]()












