राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद से फिल्मी स्टाइल में एटीएम वैन की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, इस वारदात के बाद पुलिस महकमें हड़कंप मच गया है. वहीं, बदमाश कैश लूटने के बाद वैन को वहीं कुछ ही दूरी पर छोड़कर फरार हो गए. पुलिस अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुट गई है.
एटीएम वैन में लूट की यह सनसनीखेज वारदात गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र से सामने आई है, यहां, हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. हैरानी की बात यह है कि कुछ दूरी पर ही लुटेरे वैन में से पैसा निकाल कर उसे छोड़कर फरार हो गए.
एटीएम में कैश डालने के दौरान हुई लूट
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एवन इंडिया नामक फाइनेंशियल कंपनी की कैश वैन आई थी. वैन के साथ आये कर्मचारी एटीएम में कैश फील कर रहे थे, इसी दौरान पैदल आए चार बदमाशों ने वैन के ड्राइवर को हथियारों से डरा धमका कर वैन लूटकर फरार हो गए.
Ghaziabad News: पिता ने करोड़ों की संपत्ति से किया बेदखल, बेटे ने गर्लफ्रेंड संग मिलकर कर दी हत्या
कैश लूटने के बाद वैन छोड़कर भागे बदमाश
इसके बाद ड्राइवर ने इसकी सूचना कर्मचारियों को दी. पुलिस को लूट की तुरंत सूचना दी गई. इसके बावजूद नेशनल हाईवे पर बदमाश वैन छोड़कर फरार हो गए. तकरीबन 20 मिनट में वैन को लूटा गया, उसमें से पैसे निकाले गए और वैन छोड़कर भी बदमाश फरार हो गए.
वैन में थी करीब 25 लाख रुपये रकम
घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि एटीएम वैन में करीब 25 लाख रुपए थे. अभी एग्जैक्ट कैश अमाउंट की जानकारी की जा रही है. जहां लूट हुई और जहां वैन को छोड़ा गया उसकी दूरी तकरीबन 10 किलोमीटर है. फिलहाल, पुलिस लूटेरों की गिफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
क्या बोले अधिकारी?
डीसीपी सिटी ट्रान्स हिंडन जोन धवल जायसवाल ने बताया कि, घटना के खुलासे के लिए 08 टीमों का गठन कर लिया गया है. सीसीटीवी कैमरे दिखवाये जा रहे है. अभी प्रारम्भिक रूप से संस्था के जो कर्मचारी और ड्राइवर थे, उनसे भी पूछताछ की जा रही है. सभी तथ्यों की गंभीरता से जाँच करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी.
ममता को बचा सकते थे अखिलेश? चुनाव से पहले बंगाल न जाने पर राजभर बोले- ‘दीदी इंतजार करती रहीं लेकिन…’










