नई दिल्ली. आमिर खान और मनीषा कोइराला का ‘चाहा है तुझको’ बॉलीवुड के उन चुनिंदा गानों में से एक है, जिसे सुनकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. यह गाना साल 1999 की फिल्म मन का है. यह गाना बिछड़ने के दर्द और सच्ची मोहब्बत की सबसे खूबसूरत मिसाल है. उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल की रेशमी आवाजों ने इस दर्द को सीधे दिल तक पहुंचाया है. गाने का संगीत और इसके बोल इतने गहरे हैं कि जब आमिर खान और मनीषा कोइराला के चेहरे पर वो उदासी और तड़प दिखती है, तो देखने वाला भी भावुक हो जाता है. इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज दो दशक से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यह टूटे दिलों का मरहम बना हुआ है.
![]()















