नई दिल्ली. ‘मैं इश्क उसका’ 2000 के दशक का एक बेहद लोकप्रिय और भावुक रोमांटिक गाना है, जो जायद खान और अमीषा पटेल पर फिल्माया गया है. यह गाना साल 2005 की फिल्म वादा का हिस्सा है. यह गाना एकतरफा प्यार, जुनून और समर्पण की दास्तां पेश करता है. इसे मशहूर गायक बाबुल सुप्रियो और अलका याग्निक ने अपनी रूहानी आवाजों से सजाया है गाने का संगीत उस दौर के हिसाब से काफी गहरा और दिल को छू लेने वाला है, जो सीधे सुनने वाले की भावनाओं से जुड़ता है. हिमेश रेशमिया के संगीत और समीर के लिखे बोलों ने इस गाने को उस दौर का एक बड़ा हिट बना दिया था.
![]()
















