09:16 AM, 18-May-2026
शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे कई बड़े नेता
कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि केरल में आज उनकी जीत का उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार सुबह 10 बजे शपथ लेगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला आज वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों के लिए यह एक शुभ दिन है, क्योंकि 10 वर्षों बाद यूडीएफ की सत्ता में वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर शासन देना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि वे गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने पर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा घोषित पांच गारंटियों को लागू करना सरकार की प्राथमिकता होगी, जिससे जनता को बेहतर सुविधाएं और सुशासन मिल सके।
08:03 AM, 18-May-2026
20 मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण
वीडी सतीशन की ओर से राज्यपाल को सौंपी गई पूरी सूची में रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, पीसी विष्णुनाथ, एपी अनिलकुमार, रोजी एम जॉन, टी सिद्धिक, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, ओजे जनीश, केए थुलसी, पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, केएम शाजी, एन शमसुदीन, वी ई अब्दुल गफूर, मॉन्स जोसेफ, शिबु बेबी जॉन, सी पी जॉन और अनूप जैकब शामिल हैं।
गठबंधन सरकार में आईयूएमएल के पांच मंत्री
केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की इस सरकार में आईयूएमएल भी शामिल होगी। पार्टी ने कहा है कि सीएम सतीशन के मंत्रिमंडल में उसके पांच मंत्री होंगे। तिरुवनंतपुरम में आज आयोजित होने वाले शपथ समारोह में आईयूएमएल विधायक पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, एन शमसुद्दीन, के एम शाजी और अब्दुल गफूर भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।। कुट्टीयाडी विधायक परक्कल अब्दुल्ला ढाई साल बाद मंत्री बनेंगे।
07:59 AM, 18-May-2026
समारोह में शामिल होने निकले मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली नई केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपने आवास से रवाना हुए। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज वीडी सतीशन अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्होंने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को बेहद बड़ा जनादेश दिया है, जिससे पार्टी में खुशी का माहौल है।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | Congress National President Mallikarjun Kharge says, “VD Satheesan is taking oath today, along with other cabinet ministers… It is an unprecedented victory, we are happy because it was such a huge mandate…” https://t.co/NuMmPNlJTb pic.twitter.com/bFRDOWGYHc
— ANI (@ANI) May 18, 2026
07:30 AM, 18-May-2026
राहुल-प्रियंका शपथ समारोह के लिए केरल रवाना
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज नई केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हुईं।
07:26 AM, 18-May-2026
Kerala CM Oath LIVE: आज केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे वीडी सतीशन, राहुल-खरगे शपथ समारोह के लिए रवाना
वीडी सतीशन आज केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज सतीशन के साथ 20 मंत्रियों को भी शपथ दिलाएंगे। सतीशन ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा है कि सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ समारोह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। शपथ समारोह में विपक्ष के नेता पिनरई विजयन और भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, भाकपा सचिव बिनॉय बिश्वम और आईयूएमएल अध्यक्ष पन्नाक्कड़ सादिक अली, कई यूडीएफ नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे।












