खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आलिया और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ का एक गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया और शरवरी झूमती नजर आ रही हैं।

2 of 5
अल्फा
– फोटो : वीडियो ग्रैब
गाने की दिखी झलक
आलिया भट्ट और शरवरी ने रविवार को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ के पहले गाने ‘मैसेकर’ की झलक दिखाई। लाइव के क्लिप अब ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं और कई प्रशंसक यश राज फिल्म्स से पूरा गाना रिलीज करने की गुहार लगा रहे हैं।
🚨ALERT:#ALPHA first song #Massacre was played during Alia Bhatt’s instagram live stream.
The song is sung by Shilpa Rao.
The questions is,when will they drop it👀 pic.twitter.com/bZk2kAs4Vu
— Tod Cinematic (@TodCinematic) June 28, 2026

3 of 5
‘अल्फा’
– फोटो : इंस्टाग्राम
क्या खास है इस वीडियो में
इस वीडियो में शरवरी गाड़ी चलाती हुई दिख रही हैं, जबकि आलिया उनके बगल में बैठे प्रशंसकों से बातचीत कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों ही अपनी फिल्म ‘अल्फा’ के पहले गाने ‘मैसेकर’ पर झूमती नजर आ रही हैं। इस गाने की झलक देखकर फैंस बेहद खुश और उत्साहित हैं।
#Alpha song – MASSACRE from #AliaBhatt & #Sharvari’s Instagram live
Very catchy song, YRF should release this asap pic.twitter.com/ke0wN718Lo
— CineZayed (@FridayTracker) June 28, 2026

4 of 5
फिल्म ‘अल्फा’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
प्रशंसकों के कमेंट्स
एक्स X पर आलिया और शरवरी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘अल्फा गाना ‘मैसेकर बहुत ही आकर्षक है’, दूसरे प्रशंसक ने लिखा, ‘YRF को इसे जल्द से जल्द रिलीज करना चाहिए।’, एक और प्रशंसक ने लिखा, ‘मैं इसे अब बार-बार सुन रहा हूं।’

5 of 5
फिल्म ‘अल्फा’
– फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी ‘अल्फा’?
‘अल्फा’ में शरवरी वाघ, आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन का एक स्पेशल कैमियो रोल भी है।
यह भी पढ़ें: आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने साझा की ‘गोद भराई’ की तस्वीरें, जल्द ही माता-पिता बनने वाला है यह बॉलीवुड कपल
![]()











