आगरा में नालों की सफाई न होने, पार्षदों के विरोध प्रदर्शन और लोगों की नाराजगी के बाद नगर निगम ने मानसून में जलभराव से निपटने के लिए मिशन-24 तैयार किया है। बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत 24 घंटे के अंदर छोटे निर्माण कार्य शुरू करने होंगे। पानी निकालने के लिए पंप पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। साथ ही नालों का फिर से निरीक्षण कराया जाएगा और चोक मिलने पर सफाई कराई जाएगी।











