इस नए फीचर के आने से यूजर्स की रोज की चैटिंग और सोशल लाइफ में काफी बदलाव का सकते हैं। जो इस प्रकार हैं…
1. मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह प्राइवेट: अब किसी भी नए ग्रुप में शामिल होते समय या किसी अनजान व्यक्ति से पहली बार बात करते समय यूजर का 10 अंकों का पर्सनल नंबर सामने वाले को नहीं दिखेगा। यानी की आपकी प्राइवेसी पूरी तरह लॉक रहेगी और जब नंबर नहीं शेयर होगा, तो कोई भी आपको फालतू की कॉल्स नहीं कर सकेगा।
2. प्राइवेसी होगी और मजबूत: हालांकि व्हाट्सएप अपने यूजर के सुरक्षा के लिए अक्सर अपडेट लाता रहता है, लेकिन इस फीचर के रोलआउट होने के बाद ऑनलाइन खरीदारी, कूरियर वाले या अस्थायी काम के सिलसिले में किसी से संपर्क करते समय नंबर लीक होने का खतरा हमेशा के लिए खत्म या कम हो जाएगा।
3. इन लोगों को मिलेगा खास फायदा: इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम जैसे एप्स पर छोटे कारोबारी, फ्रीलांसर और कंटेंट किएटर्स अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की बजाय सामने वाले से उनके प्रोफेशनल यूजरनेम, जैसे @MyBusiness के जरिए ग्राहकों के साथ शेयर करते हैं, ठीक वैसे ही आप व्हाट्सएप पर संभव होगा। इससे उनकी ब्रांडिंग भी मजबूत हो सकती है।
4. याद रखना और खोजना होगा आसान: दस अंकों का नंबर याद रखना हर किसी के लिए आसान नहीं होगा। इसलिए इस जगह एक छोटा, अनोखा और कूल यूजरनेम याद रखना और दूसरों को बताना काफी आसान होगा।
5. फर्जी नंबरों और स्पैम से राहत: अक्सर लोग गलत नंबर देकर निकल जाते हैं या कभी-कभी को एक भी नंबर इधर-उधर होने से मैसेज किसी और को चला जाता है। लेकिन इसके बाद यूजरनेम आधारित पहचान से सही व्यक्ति को ढूंढना और सटीक प्रोफाइल से कनेक्ट होना बेहद पारदर्शी हो जाएगा।











