Last Updated:
आयशा खान ने व्लॉग में मजाकिया अंदाज में दावा किया कि तबीयत खराब, आईफोन टूटने और मिट्टी वाले पार्सल को वह काला जादू का असर मानती हैं, आर्यमन और योगिता संग हंसी मजाक हुआ.
बिग बॉस से लेकर धुरंधर तक कामयाबी का रस चखने वाली आयशा खान को भला अब कौन नहीं जानता. धुरंधर के सुपरहिट ट्रैक ‘शरारत’ ने तो उन्हें इंटरनेट पर खूब पॉपुलर बना दिया. इस बीच आयशा खान ने काले जादू को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं हैं.
वैसे तो आयशा खान को उनके सेंस ऑफ ह्यूमर और बिंदास अंदाज के लिए भी जाना है. हाल ही में वह अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन के व्लॉग में नजर आईं. जहां उन्होंने काला जादू को लेकर जवाब दिया. बताया.
आयशा खान की दोस्ती
आर्यमन की गर्लफ्रेंड योगिता और आयशा अच्छी दोस्त हैं. दोनों साथ में कई बार नजर आते हैं. हालिया व्लॉग में भी तीनों नजर आए. जहां आयशा ने खुलासा किया कि उनका मौन व्रत है. क्योंकि पिछले कुछ समय से उनके साथ कुछ ठीक नहीं हो रहा है.
आयशा खान ने क्या बताया
आयशा खान का कहना है कि उनके पास बहुत सारी क्रेजी स्टोरीज हैं. क्योंकि उनके साथ कुछ न कुछ होता रहता है. पहले तो शुरुात में उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. फिर उनका आईफोन भी टूट चुका है. इन सभी अफरा-तफरी को वह काला जादू का असर बताती हैं. ये तक कहती हैं कि आखिर इससे ज्यादा गलत और क्या होगा.
काला जादू हुआ ?
आयशा खान अपनी एक और क्रेजी स्टोरी सुनाती हैं कि उनका एक पार्सल आया. उन्हें पहले तो लगा कि उन्होंने ऑर्डर किया होगा. लेकिन बाद में उन्होंने डिलीवरी बॉय को मना किया कि उन्होंने कुछ ऑर्डर नहीं किया है. लेकिन फिर वह पूछती हैं कि ये कितने का है. तो पता चलता है कि वो पार्सल 600 का है. तब वह बॉक्स खोलती है तो उसमें सिर्फ एक पैकेट में मिट्टी भरी थी. आयशा बताती हैं कि देखो किसने मेरे ऊपर काला जादू किया है. एक तो मिट्टी और ऊपर से 600 रुपये भी देने पड़े. आयशा कहती हैं: ‘मेरा कहना बस इतना सा है कि अगर आपको काला जादू करना है तो आप मुझे थोड़ी सी तकलीफ मत दो. मुझे सीधा ही मार दो. मेरा किस्सा खत्म कर दो. थोड़ा थोड़ा करके मत करो. हो सकता है कि मैं श्रापित हूं.’ ये सुनकर आर्यमन और उनकी गर्लफ्रेंड जोर जोर के हंसने लगते हैं. खुद आयशा भी हंसी मजाक करते हुए ये सब बताती हैं.
आयशा के बारे में
आयशा खान को रणवीर सिंह और आदित्य धर की धुरंधर में देखा गया था. जहां उन्होंने क्रिस्टल डिसूजा के साथ आइटम नंबर शरारत किया था. ये खाना सुपरहिट रहा था और आयशा की खूब तारीफ भी हुई थी. इसके अलावा वह कपिल शर्मा के साथ किस किस को प्यार करूं 2 में भी नजर आई थीं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
![]()










