गुजैनी गांव में सोमवार को तीन मंजिला भवन का जर्जर छज्जा तोड़ते समय हुए हादसे में गिरी स्लैब के मलबे में दबकर मजदूर बबलू चौहान (49) की मौत हो गई। परिजन ने ठेकेदार और मकान मालिक पर हादसे की सूचना न देने का आरोप लगाया। आरोप है कि शव को घर के बाहर छोड़कर कर भाग निकले। हंगामा करने पर पुलिस ने परिजन को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बबलू के परिवार में पत्नी जगरानी, बेटी काजल, बेटा चेतन और सौरभ हैं। परिजन के अनुसार ठेकेदार पिता को पहले ही दिन सुबह 10 बजे काम करने के लिए ले गया था। जर्जर छज्जा तोड़ते समय हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि ठेकेदार और मकान मालिक उन्हें अस्पताल नहीं ले गए। किसी डॉक्टर से दवा लेकर ऑटो में लिए इधर-उधर भटकते रहे।
![]()











