सोनभद्र/एबीएन न्यूज। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश पर वीबीजी-रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद के विभिन्न विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में जनसम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान योजना के उद्देश्य, ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका तथा पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत बहुआर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।
जनपद के सभी विकास खंडों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को वीबीजी-रामजी योजना के प्रति जागरूक करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
![]()











