Last Updated:
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते में दरार और तलाक की अटकलें तेज हो गईं. राखी सांवत इसे ड्रामा बताते हुए नाराजगी जाहिर की है.
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी तलाक की अफवाहों पर राखी ने रिएक्ट किया है.
नई दिल्ली. प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के रिश्ते में हलचल मची है? ये सवाल इसलिए क्योंकि टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के बीच अनबन और तलाक की अफवाहें फिर तेज हो गईं. दरअसल, फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इस चौंकाने वाली सोशल मीडिया एक्टिविटी के बाद इंटरनेट पर कयासों का दौर शुरू हो गया. हालांकि, इस पूरे मामले पर ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत भड़क गईं. उन्होंने स्टार कपल प्रिंस और युविका को सोशल मीडिया पर सरेआम लताड़ लगाई है.
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के रिश्ते का सच क्या है? फैंस ये जानना चाह रहे हैं. लेकिन इस बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देकर चर्चा और बढ़ा दी. एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया.
राखी सावंत ने सुनाई खरी-खोटी
राखी ने लिखा, ‘प्लीज ये पब्लिसिटी स्टंट और ड्रामा बंद करो. बस भी करो. तुम दोनों शादीशुदा हो, भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे. लेकिन मेहरबानी करके यह नौटंकी बंद करो क्योंकि तुम सिर्फ वायरल होने के लिए तलाक का यह ड्रामा कर रहे हो. तुम लोगों को शर्म आनी चाहिए.’ राखी का यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब लोग भी इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
View this post on Instagram
![]()










