Last Updated:
हॉलीवुड फिल्म ‘सिटिजन विजिलेंट’ को ब्रिटेन और जर्मनी में बैन किया गया. इस फिल्म का ब्रिटेन और जर्मनी में ‘सतलुज’ जैसा हाल हुआ. इन देशों ने फिल्म पर मुस्लिम और प्रवासी विरोधी होने का आऱोप लगाते हुए इसकी रिलीज पर रोक लगा दी. इस फैसले के बाद एलन मस्क ने इसको दुनियाभर में फ्री में दिखाने की अनूठी तरकीब निकाल डाली थी.
इन फिल्मों पर विवाद हो रहा है.
नई दिल्ली. दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ इन दिनों विवादों में छाई हुई है. फिल्म को जी5 पर रिलीज किया गया लेकिन दो दिन के अंदर ही ओटीटी से हटा दिया गया. कुछ ऐसा ही हाल हॉलीवुड फिल्म ‘सिटिजन विजिलेंट’ का हुआ. इस मूवी को जर्मनी और ब्रिटेन में बैन कर दिया गया जिसकी वजह से ये इन देशों में रिलीज नहीं हो पाई. दो देशों में फिल्म पर बैन लगाए जाने के बाद डायरेक्टर उवे बोल और एलन मस्क ने 2 दिन के लिए फिल्म को फ्री में स्ट्रीम किया. वो कैसे किया ये आपको स्टोरी में बताते हैं.
‘सिटिजन विजिलेंट’ में आर्नी हैमर ने लीड रोल अदा किया है. वो एक ऐसा किरदार अदा करते हैं जो अमेरिका में रहने वाले प्रवासी और मुस्लिम लोगों को अपना निशाना बनाता है. वो शख्स खुद ही अपने हाथों में कानून को लेकर सबकुछ सही करने का फैसला करता है. वो एक-एक करके अमेरिका में रहने वाले प्रवासियों और मुस्लिम को मारने लग जाता है.
फिल्म ब्रिटेन और जर्मनी में बैन है
हॉलीवुड फिल्म ‘सिटिजन विजिलेंट’ को प्रवासी विरोधी और मुस्लिम विरोधी बताते हुए ब्रिटेन और जर्मनी ने बैन कर दिया. वहीं अमेरिका में ये फिल्म कुछ थिएटर्स में 19 जून को रिलीज हुई. ये फिल्म अभी तक सिर्फ अमेरिका में रिलीज हुई है, लेकिन जल्द ही ये अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है. हालांकि अभीतक फिल्म रिलीज नहीं हुई है.
एलन मस्क ने 2 दिन के लिए फ्री में दिखाई फिल्म
अब बात करते हैं कि फिल्म को फ्री में देखने की. जर्मनी और ब्रिटेन में बैन के बाद एलन मस्क ने अपने एक्स हैंडल पर पूरी फिल्म शेयर कर दी थी. उन्होंने पूरी दुनिया को फ्री में फिल्म देखने का ऑफर दिया था. 48 घंटे तक ये फिल्म एलन के एक्स हैंडल पर उपलब्ध थी.
अब अगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ की बात करें तो मेकर्स करीबन 3 साल से सेंसर बोर्ड से फिल्म पारित कराने की कोशिश कर रहे थे. सीबीएफसी ने फिल्म में 120 कट्स सुझाए थे और जब डायरेक्टर हनी त्रेहान अपनी जिद्द पर अड़े रहे तो फिल्म पारित ही नहीं हो पाई. आखिरकार जी5 पर ये अनसेंसर्ड रिलीज हुई तो ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 2 दिन में इसे हटा दिया.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
![]()










