• Contact Us
  • Download e-Paper
Tuesday, July 14, 2026
Asian Bureau News Network
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
    UN में फलस्तीन की सदस्यता को भारत का समर्थन: ब्रुसेल्स की बैठक में एलान, इस्राइल को लेकर क्या कहा?

    UN में फलस्तीन की सदस्यता को भारत का समर्थन: ब्रुसेल्स की बैठक में एलान, इस्राइल को लेकर क्या कहा?

    दतिया उपचुनाव: संपत्ति में भाजपा प्रत्याशी से 11 गुना आगे कांग्रेस के घनश्याम सिंह, हलफनामे में हुआ खुलासा

    दतिया उपचुनाव: संपत्ति में भाजपा प्रत्याशी से 11 गुना आगे कांग्रेस के घनश्याम सिंह, हलफनामे में हुआ खुलासा

    Himachal Weather Update: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, 17 जुलाई तक भारी बारिश से राहत; 18 से फिर बदलेगा मौसम

    Himachal Weather Update: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, 17 जुलाई तक भारी बारिश से राहत; 18 से फिर बदलेगा मौसम

    IRCTC New Website: IRCTC की नई वेबसाइट कल होगी लॉन्च, जानें टिकट बुकिंग सिस्टम में क्या-क्या बदलने वाला है

    IRCTC New Website: IRCTC की नई वेबसाइट कल होगी लॉन्च, जानें टिकट बुकिंग सिस्टम में क्या-क्या बदलने वाला है

    'वैकल्पिक नौकरी देनी चाहिए थी': CRPF को घायल जवान को नौकरी से हटाना पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

    ‘वैकल्पिक नौकरी देनी चाहिए थी’: CRPF को घायल जवान को नौकरी से हटाना पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

    UP: बच्ची के चीखने पर विनय ने किया था पाइप से वार, इसलिए लाश को यहां फेंका; गाजियाबाद दरिंदगी और कत्ल में नया खुलासा

    UP: बच्ची के चीखने पर विनय ने किया था पाइप से वार, इसलिए लाश को यहां फेंका; गाजियाबाद दरिंदगी और कत्ल में नया खुलासा

    Trending Tags

  • राष्‍ट्रीय

    India News in Hindi (हिंदी न्यूज़) and Breaking News in Hindi (ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी), Live TV and Live Updates in Hindi – India TV Hindi

  • उत्तर प्रदेश

    Hathras Weather: कभी धूप तो कभी छांव, उमस ने किया बेहाल, आज छाए रहेंगे बादल और हो सकती है बारिश

    Pilibhit: बहाली के लिए मांगे आठ लाख, बर्खास्त कर्मचारी ने दी जान

    UP: वक्फ बोर्डों में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, जांच की मांग; मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

    AMU: इंजीनियरों ने विकसित की अल्ट्रासोनिक तकनीक, बूचड़खाने का कचरा बनेगा ग्रीन गोल्ड, सात गुना बढ़ी बायोगैस

    शक ने उजाड़ दिया परिवार: तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, दो मासूम समेत तीन की मौत; एक गंभीर

    UP : स्टेट कैपिटल रीजन में बनाए जाएंगे 50 लाख सस्ते मकान, 2.50 करोड़ की आबादी को आवासीय सुविधा

  • अन्य राज्य

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी को…’

    ‘दाऊद ने BOMB रखा है’, मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस

    US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, ‘यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप…’

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त

    रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील

    अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लापरवाही, गांदरबल में 4 सरकारी शिक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

    Trending Tags

  • अंतराष्ट्रीय

    ‘बच्चा-बच्चा कट मरेगा…’, पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी क

    जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z

    ‘वह मफलर आज भी मेरे पास है’, न्यूज़ीलैंड के 30 साल पुरानी यादें को ताजा कर भावुक हुए PM मोदी

    कैमरा लिए PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की कर रही थी इशारे, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री

    शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले

    ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, लिया ये फैसला

  • मनोरंजन
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • धर्म / ज्योतिष्
No Result
View All Result

Rashifal 7 July 2026: मेष से मीन तक राशिफल, हनुमान जी और काल भैरव की कृपा से किसका चमकेगा भाग्य

Asian Bureau News by Asian Bureau News
July 6, 2026
in धर्म / ज्योतिष्
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

Rashifal 7 July 2026: आज 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार  है.पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्णपक्ष तिथि सप्तमी सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, तक उपरांत अष्टमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो शनि मीन में राशि है,राहु कुम्भ राशि विराजमान रहेगे, मंगल वृषभ राशि में रहेगे,देव गुरु बृहस्पति और बुध मिथुन राशि में रहेगे,सूर्य ,मिथुन राशि में रहेगे केतु सिंह राशि में संचरण करेगे.

शुक्र सिंह राशि में है चंद्रमा मीन राशि में  में संचरण करेगे,आज का दिन कैसा रहेगा अगर आप जानना चाहते है,तो चिंता नहीं करे आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव कैसा, रहेगा,आइए जानते है,ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके पारिवारिक माहौल में खुशहाली लेकर आएगा. आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा. परिवार के साथ मिलकर इस समय का आनंद उठाएं.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापार में आज आपको चुटपुट लाभ की योजना पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. यदि आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में लगे रहे, तो संभव है कि आप मौजूदा लाभ से भी हाथ धो बैठें. नौकरीपेशा लोगों को काम में जल्दबाजी से बचना होगा.
  • करियर और शिक्षा: जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है. उन्हें किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था से जुड़ने का सुनहरा मौका मिल सकता है, जो करियर को नई दिशा देगा.
  • स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. आपको अपनी दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखना होगा. थकान और तनाव दूर भगाने के लिए योग का सहारा लें. मौसमी बदलाव का असर सेहत पर पड़ सकता है, सावधानी बरतें.
  • आर्थिक स्थिति: आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है. कोई भी धन संबंधी डील या निवेश बहुत ही सोच-समझकर ही फाइनल करें. भावुकता में आकर कोई बड़ा वित्तीय निर्णय न लें, नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज का दिन सामान्य रहेगा. पुराने दोस्त से मिलने के चक्कर में यदि आप अपने पार्टनर को समय नहीं देंगे, तो उन्हें नजरअंदाज महसूस हो सकता है. रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए उनकी भावनाओं का सम्मान करें और उन्हें समय दें.
  • लकी अंक: 7
  • लकी रंग: हल्का हरा
  • उपाय: सुबह के समय भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें. स्वास्थ्य में आ रहे उतार-चढ़ाव को दूर करने के लिए तुलसी के पौधे में शुद्ध जल अवश्य डालें और उसकी पूजा करें.

वृषभ राशि

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए मिला-जुला रहेगा. आप अपने घर पर किसी पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन कर सकते हैं, जिसकी तैयारियों में परिवार के सभी सदस्य काफी व्यस्त रहेंगे. हालांकि, इस व्यस्तता के बीच आपकी माता जी को किसी शारीरिक कष्ट या थकान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें.
  • व्यापार और नौकरी: आज का दिन व्यापार और नौकरी से जुड़ी गतिविधियों के लिए बेहद योग्य रहेगा. आपको अपने सभी लेन-देन से संबंधित मामलों में काफी सतर्कता और ध्यान देने की आवश्यकता है. व्यवसायियों को किसी भी बड़े वित्तीय सौदे को अंतिम रूप देने से पहले गहन अध्ययन करना चाहिए. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम-काज और आधिकारिक दस्तावेजों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा.
  • करियर और शिक्षा: करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन स्थिरता वाला रहेगा. छात्रों को परिवार के शुभ कार्यक्रमों के बीच अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है, लेकिन आपको अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज सावधानी बरतने की जरूरत है. परिवार में विशेष रूप से माता जी के शारीरिक कष्ट को लेकर उनका तुरंत चेकअप कराएं और उन्हें पर्याप्त आराम दें.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. यदि आपने पहले किसी को कुछ कर्ज दिया था, तो आज वह धन आपको वापस मिल सकता है. इस अचानक आए धन से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी संपत्ति में भी अच्छा इजाफा होगा.
  • प्रेम जीवन: परिवार में चल रहे खुशनुमा माहौल का सकारात्मक असर आपके प्रेम जीवन पर भी पड़ेगा. आप और आपके पार्टनर के बीच प्यार और समझ गहराएगी. विवाहयोग्य जातकों के लिए परिवार में किसी अच्छे रिश्ते की बात आ सकती है.
  • लकी अंक: 9
  • लकी रंग: पीला
  • उपाय: घर के मंदिर में दीपक जलाकर माता लक्ष्मी और गणेश जी को पीले फूल अर्पित करें तथा माता जी के पैर छूकर आशीर्वाद लें, इससे आर्थिक उन्नति और स्वास्थ्य लाभ होगा.

मिथुन राशि

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए कन्फ्यूजन भरा रहने वाला है, जिसका असर आपके पारिवारिक वातावरण पर भी दिखेगा. घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय आपका ध्यान भटकेगा. कोई पुराना विवाद फिर से सिर उठा सकता है, इसलिए अपने शब्दों पर संयम रखें. भावनात्मक रूप से आप थोड़े असमंजस में रहेंगे, लेकिन परिवार का साथ आपको सहारा देगा.
  • व्यापार और नौकरी: आपका मन किसी काम को करने का तो बहुत करेगा, लेकिन उसमें कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे. जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज पार्टनरशिप करने से पूरी तरह बचना होगा. नहीं तो उनके साथी उन्हें धोखा दे सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में लापरवाही नहीं करनी चाहिए, अन्यथा बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं.
  • करियर और शिक्षा: संतान के करियर को लेकर आज आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं. हालांकि, इस फैसले को लेकर आपके मन में टेंशन बनी रहेगी. बच्चों से जुड़ी शिक्षा के मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें. छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लाने में परेशानी होगी.
  • स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और भटकाव का सीधा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा. सिरदर्द या चक्कर आने की समस्या रह सकती है. नींद पूरी नहीं होने से थकान बनी रहेगी. योगा और प्राणायाम से मन को शांत करें.
  • आर्थिक स्थिति: आज का दिन वित्तीय मामलों के लिए अच्छा नहीं है. गलत निर्णयों के कारण धन हानि की संभावना बनी हुई है. किसी को उधार देने या बड़ा आर्थिक निवेश करने से बचें.
  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन जी रहे लोग सावधानी बरतें. अपने साथी की किसी गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा. रिश्ते में तर्क से बात करें.
  • लकी अंक: 9
  • लकी रंग: क्रीम
  • उपाय: सुबह उठकर जल में थोड़ा सिंदूर मिलाकर किसी पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें. इससे आपके मन का कन्फ्यूजन दूर होगा और कामों में आ रही बाधाएं कटेंगी.

कर्क राशि

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे. पारिवारिक जीवन में आज मिश्रित फल मिलने वाले हैं. किसी दूर रहकर परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल थोड़ा भारी हो सकता है. ऐसे में संयम बनाए रखें और परिवारजनों का पूरा साथ दें.
  • व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको विशेष लाभ देगा. प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है, किसी बड़ी डील फाइनल हो सकती है. हालांकि, सावधानी बरतें क्योंकि आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में सक्रिय हो सकते हैं, उन्हें समय रहते पहचानना बहुत जरूरी है.
  • करियर और शिक्षा: छात्रों को अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए. किसी भी तरह की जल्दबाजी या शॉर्टकट अपनाने से बचें. करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको अपनी मेहनत और रणनीति पर भरोसा करना होगा. किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें, स्थिरता ही आपकी सफलता की कुंजी है.
  • स्वास्थ्य: मानसिक तनाव के कारण आज आपके स्वास्थ्य पर थोड़ा असर पड़ सकता है. परिवार की निराशाजनक खबर से आपके सिर में दर्द या चिंता बढ़ सकती है. योगा और ध्यान कर मानसिक शांति बनाए रखें.
  • आर्थिक स्थिति: आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको किसी भी गलत या अनैतिक तरीके से धन कमाने से पूरी तरह बचना होगा. जल्दबाजी के चक्कर में कोई वित्तीय निर्णय लेना भविष्य में भारी नुकसान दे सकता है.
  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कभी-कभी करीबी दोस्त ही आपके रिश्ते में दरार डालने का प्रयास करते हैं. अपने पार्टनर पर पूरा भरोसा रखें और बिना सोचे-समझे किसी बात पर गुस्सा न करें, ताकि रिश्ता मजबूत बना रहे.
  • लकी अंक: 2
  • लकी रंग: नीला
  • उपाय: सुबह उठकर किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं. शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं, इससे छुपे हुए शत्रुओं से राहत मिलेगी और मन शांत रहेगा.

सिंह राशि

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए पारिवारिक सुख-शांति लेकर आएगा. घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और मौज-मस्ती का माहौल बना रहेगा. भाई-बहनों के साथ चल रही कोई भी अनबन या मनमुटाव आज खुलकर बातचीत के माध्यम से दूर होगी, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. हालांकि, परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है. आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में लगन रखनी होगी. सबसे खास बात यह है कि आपके जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए बेहद कारगर सिद्ध होगी, इसलिए उनकी राय को अवश्य तवज्जो दें.
  • करियर और शिक्षा: भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा. यदि आप राजनीतिक क्षेत्र या किसी सामाजिक संगठन से जुड़े हैं, तो आज आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है.
  • स्वास्थ्य: आज का दिन मौज-मस्ती भरा रहने के कारण आपका मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल तरोताजा रहेगा. बस इस उत्साह में अत्यधिक तैलीय या बाहरी जंक फूड के सेवन से परहेज करें, ताकि आपकी पाचन शक्ति बनी रहे.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर आज का दिन स्थिर रहेगा. भाग्य के सहारे अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन कामों में गड़बड़ी के चलते धन की हानि से बचने के लिए बजट का ध्यान रखें.
  • प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी रोमांटिक और आनंददायक रहेगा. दोनों के बीच का प्यार गहरा होगा. विवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी का साथ ढांस के साथ मिलेगा और उनकी सलाह से आपके कई कष्ट दूर होंगे.
  • लकी अंक: 7
  • लकी रंग: पर्पल
  • उपाय: सुबह उठकर घर के मंदिर में दीपक जलाएं और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें, इससे उनकी नाराजगी तुरंत दूर होगी.

कन्या राशि

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे. पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा और खुशनुमा रहेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती और चहल-कदमी करने में व्यतीत करेंगे, जिससे घर का वातावरण हल्का और खुशहाल होगा. इसके अलावा, ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे सबके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.
  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए आज का दिन रोमांच से भरा है. विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना है. आप अपने प्रेमी या पति-पत्नी के साथ मिलकर किसी मनोरंजन के कार्यक्रम या फिल्म में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके आपसी रिश्तों में प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापार में आज आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को अचानक गति मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को सलाह दी जाती है कि वे आज किसी भी तरह के काम को करने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो गलतियां हो सकती हैं.
  • करियर और शिक्षा: छात्रों को अपनी पढ़ाई में थोड़ा और अधिक मेहनत करने की जरूरत है. यह दिन मिश्रित रूप से फलदायक है, इसलिए करियर से जुड़े फैसले लेते समय गहराई से विचार करें.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर दिन सामान्य रहेगा. बिजनेस की ग्रोथ के कारण भविष्य की योजनाओं के लिए धन का निवेश किया जा सकता है, परंतु आज भावुकता में आकर अनावश्यक खर्चों से बचें.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें. किसी भी काम में जल्दबाजी करने के कारण चोट या दुर्घटना लग सकती है. अपनी गति को संतुलित रखें.
  • लकी अंक: 4
  • लकी रंग: फिरोजी नीला
  • उपाय: सुबह उठते ही घर के मंदिर में दीपक जलाएं और घर के बुजुर्गों के पैर छुकर आशीर्वाद लें, दिन शुभ रहेगा.

तुला राशि

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा. घर-परिवार में आपकी बात का विशेष वजन रहेगा और सभी सदस्य आपके निर्णयों का सम्मान करेंगे. आपके व्यक्तित्व में एक नया आत्मविश्वास दिखेगा, जिससे पारिवारिक माहौल पूरी तरह से अनुकूल और शांतिपूर्ण रहेगा.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से आज का दिन बेहद लाभदायक साबित होगा. लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई संपत्ति संबंधी मामला आज आपके पक्ष में सुलझ सकता है, जिससे आपको मानसिक राहत मिलेगी. इसके अलावा, आप अपने और अपने परिवार के भविष्य को लेकर कोई धन संबंधी ठोस प्लान भी बना सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए किसी नए काम या डील की शुरुआत करना बहुत शुभ रहेगा. हालांकि, नौकरी पेशे वालों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सावधान रहें, आवश्यकता से अधिक बातें शेयर न करें. सबसे महत्वपूर्ण बात, नौकरी में अपने बॉस की किसी गलत बात पर सिर्फ उन्हें खुश करने के लिए हां में हां बिल्कुल न मिलाएं, नहीं तो बाद में आपको इसकी भारी समस्या हो सकती है.
  • करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में आपको अपने लक्ष्यों पर एकाग्र होने की आवश्यकता है. छात्रों को भटकाव से दूर रहकर पढ़ाई में लगे रहना चाहिए. याद रखें, आप अपने किसी लक्ष्य को मजबूती से पकड़कर चलेंगे, तभी वह सफलतापूर्वक पूरा होगा.
  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज का दिन मिला-जुला रहेगा. काम के तनाव को घर लाकर अपने पार्टनर पर न उतारें. शाम के समय दोनों के बीच अच्छी बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. विवाहित जोड़ों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र की चिंताओं के कारण सिरदर्द या मानसिक तनाव हो सकता है. सुबह योगा और लंच में हल्का भोजन करें. शाम को थोड़ी देर टहलने जरूर जाएं, ताकि शरीर और मन दोनों तरोताजा रहें.
  • लकी अंक: 9
  • लकी रंग: केसरिया
  • उपाय: सुबह उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें और कार्यस्थल पर अपनी बुद्धि और व्यावहारिकता का पूरा इस्तेमाल करें.

वृश्चिक राशि

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन पारिवारिक मोर्चे पर मिला-जुला रहने वाला है. एक ओर जहां आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिससे आपके बीच के संबंध मधुर होंगे, वहीं कुछ पारिवारिक समस्याएं आपके मानसिक तनाव का कारण बनेंगी. सबसे बड़ी चिंता आपकी संतान की सेहत को लेकर रहेगी. उनके स्वास्थ्य में आ रही गिरावट आपका मन पूरी तरह से परेशान रखेगी.
  • व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. घूमने-फिरने या यात्रा के दौरान आपको कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके व्यापार या नौकरी में काम आ सकती है. ऑफिस में किसी सहयोगी या वरिष्ठ से बातचीत करते समय किसी भी तरह का वादा सोच-समझकर ही करें.
  • करियर और शिक्षा: जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है. उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और उनका काम सराहा जाएगा. विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है. पढ़ाई में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत रंग लाएगी.
  • स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन बच्चों की तबियत को लेकर आपको अधिक सतर्कता बरतनी होगी. मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए उनका पूरा ध्यान रखें. खुद के स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही न बरतें.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने के कारण आपकी जेब पर थोड़ा अधिक भार पड़ सकता है. इसलिए बजट का ध्यान रखते हुए ही खर्चे करें.
  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. आपको अपने किसी मित्र या प्रियजन की कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे आपका मूड खराब हो सकता है. रिश्ते में नाराजगी न लाएं, बल्कि खुलकर बातचीत करें.
  • लकी अंक: 2
  • लकी रंग: ग्रे
  • उपाय: संतान की अच्छी सेहत के लिए सुबह उठकर भगवान बाल गोपाल को पुष्प अर्पित करें और उनकी आरती उतारें.

धनु राशि

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन पारिवारिक सदस्यों, विशेषकर पिताजी के साथ आपके संबंधों को मजबूत बनाने वाला है. आप उनके साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं. इस यात्रा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और मन में शांति बनी रहेगी.
  • व्यापार और नौकरी: व्यवसाय के मामले में आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. कारोबार में आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है, इसलिए अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान दें. नौकरीपेशा लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सावधान रहें. बॉस की किसी गलत बात पर बिना सोचे हां में हां न मिलाएं, नहीं तो बाद में आपको इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.
  • करियर और शिक्षा: आज आपके प्रभाव और प्रताप में अप्रतिम वृद्धि होगी. किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा. छात्रों को अपने लक्ष्य को पकड़कर चलना चाहिए, केवल तभी वह पूरा होगा. आप अपने भविष्य को लेकर कोई धन संबंधी ठोस प्लान भी बना सकते हैं.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आज आपको थोड़ा और सतर्क रहने की आवश्यकता है. सड़क पर सुरक्षा के पूरे नियमों का पालन करें. आज किसी भी हालत में किसी से मांगकर वाहन न चलाएं, ऐसा करने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर होगी. लंबे समय से अटका हुआ कोई संपत्ति संबंधी मामला आज सुलझ सकता है. आप प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं.
  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज संतुलन बनाए रखना आवश्यक है. अपने करियर के लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें और रिश्ते में किसी भी तरह की अनावश्यक बहस या विवाद से बचें.
  • लकी अंक: 5
  • लकी रंग: पीला
  • उपाय: सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद सूर्य देव को जल और लाल फूल अर्पित करें. घर से निकलते समय पिताजी के पैर छूकर आशीर्वाद जरूर लें.

मकर राशि

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से बेहद शुभ और बढ़िया रहने वाला है. घर के वातावरण में खुशियों का माहौल बना रहेगा. परिवार में किसी शुभ समाचार के आने की पूरी संभावना है. बड़ों और सज्जनों का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा.
  • व्यापार और नौकरी: कामकाज के क्षेत्र में आज आप अपनी पूरी लगन और मेहनत दिखाएंगे. चाहे आप नौकरी करते हों या अपना कोई व्यवसाय संभाल रहे हों, आपकी ताकत और क्षमता को देखकर लोग प्रभावित होंगे.
  • करियर और शिक्षा: करियर के मामले में आज आपके लिए कोई बड़ा मोड़ आने वाला है. यदि आप राजनीति के क्षेत्र में कदम बढ़ाने का सोच रहे थे, तो आज आपको उसके लिए एक बेहतरीन मौका मिल सकता है. वहीं, छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अपने परिश्रम के अनुरूप बेहतरीन परिणाम मिलेंगे.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप पूरी तरह से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे. मानसिक तनाव और थकान से दूर रहेंगे. बस अपनी दिनचर्या और खानपान का थोड़ा ध्यान रखें, ताकि यह फिटनेस आपके साथ बनी रहे.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से आज का दिन राहत देने वाला साबित होगा. यदि कुछ समय से धन को लेकर कोई समस्या या उलझन चल रही थी, तो वह आज पूरी तरह से दूर होगी. इसके अलावा, आज आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
  • प्रेम जीवन: प्रेम और दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक और यादगार रहने वाला है. आपके जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बेहद खास और सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिसे पाकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और रिश्तों में मिठास आएगी.
  • लकी अंक: 5
  • लकी रंग: ऑरेंज
  • उपाय: सुबह उठकर तुलसी जी को जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले रंग की वस्तु या भोजन का दान करें, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और दिन और भी शुभ होगा.

कुंभ राशि

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे. आज के दिन भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार में खुशहाल माहौल बना रहेगा. किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपके मन में खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. इसके अलावा, आप अपने घर में कोई निर्माण कार्य या बदलाव भी कर सकते हैं. बस आपको कामकाज और घर दोनों में बैलेंस बनाकर चलना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं.
  • व्यापार और नौकरी: कामकाज की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा. ऑफिस में अपनी जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाएं. व्यापारियों को थोड़ा संयम रखते हुए निवेश करना चाहिए. किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले वरिष्ठों से सलाह जरूर लें.
  • करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस करना चाहिए.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा है. हालांकि, काम और घर के बीच बैलेंस बनाने के चक्कर में थकान महसूस हो सकती है. इसलिए खुद को रिलैक्स करने का समय जरूर दें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी. यदि आपको किसी से कोई धन संबंधित मदद लेनी पड़ सकती है, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी. पैतृक संपत्ति के मिलने से भी आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा.
  • प्रेम जीवन: आज आप अपने साथी के साथ कुछ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे. दोनों के बीच प्यार और समझदारी बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है.
  • लकी अंक: 6
  • लकी रंग: लाल
  • उपाय: सुबह उठकर तुलसी के पौधे में जल अवश्य डालें और परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें.

मीन राशि

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन पारिवार के लिए शुभ रहेगा. घर का वातावरण आध्यात्मिकता से भरा रहेगा क्योंकि भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. संतान पक्ष से आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी. आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरेगी, जिससे आपके मन को गर्व और शांति मिलेगी.
  • व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है. आपके कुछ शत्रु या कार्यस्थल पर आपके विरोधी आप पर हावी होने और आपकी उपलब्धियों का श्रेय लेने की कोशिश करेंगे. इस स्थिति से निपटने के लिए अपनी बुद्धि और विवेक का पूरा इस्तेमाल करें, कोई भी जल्दबाजी में निर्णय न लें.
  • करियर और शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में यह दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है. विशेषकर जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई बेहतरीन अवसर मिल सकता है. आपके कठिन परिश्रम और योग्यता अब रंग लाएंगे.
  • स्वास्थ्य: आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. आज आपको कुछ मानसिक तनाव रहने के कारण इसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य और दैनिक कामों पर भी पड़ेगा. योग, प्राणायाम और ध्यान करके अपने मन को शांत रखें.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से आज का दिन मजबूत रहेगा. आप अपने और अपने परिवार के भविष्य को बेहतर और सुरक्षित बनाने की कोशिश में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. बस सुनिश्चित करें कि भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.
  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज मानसिक तनाव का असर दिख सकता है. कामकाज के दबाव के कारण आप अपने पार्टनर को पूरा समय नहीं दे पाएंगे. इससे उन्हें उपेक्षा का अहसास हो सकता है, इसलिए स्पष्ट करें कि आप व्यस्त हैं ताकि रिश्ते में गलतफहमी न बढ़े.
  • लकी अंक: 5
  • लकी रंग: पिंक
  • उपाय: सुबह उठकर भगवान की भक्ति में लगें और मंदिर में दीपक जलाएं. इसके बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं, इससे मानसिक तनाव दूर होगा और शत्रुओं से रक्षा होगी.

Ashadha Amavasya 2026: 14 जुलाई को दुर्लभ संयोग! आषाढ़ अमावस्या पर करें ये एक उपाय, पितृ दोष के साथ हनुमान जी की भी मिलेगी कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Source link

Previous Post

ZEE5 ने जारी की एंटी-पायरेसी की अपील, दिलजीत ने फैंस से लगाई डाउनलोड कॉपी की गुहार

Next Post

3100 करोड़ कमाने वाली फिल्म का हीरो, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सिखाई एक्टिंग

Asian Bureau News

Asian Bureau News

Next Post

3100 करोड़ कमाने वाली फिल्म का हीरो, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सिखाई एक्टिंग

Download E-Paper

RECENT POST (अभी -अभी)

  • 17 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं जीनत अमान, कही ये बात
  • जब बारिश में बेफिक्र होकर थिरकीं ऐश्वर्या राय, ‘बरसो रे’ बन गया मानसून का एवरग्रीन एंथम
  • UN में फलस्तीन की सदस्यता को भारत का समर्थन: ब्रुसेल्स की बैठक में एलान, इस्राइल को लेकर क्या कहा?
  • Hathras Weather: कभी धूप तो कभी छांव, उमस ने किया बेहाल, आज छाए रहेंगे बादल और हो सकती है बारिश
  • Pilibhit: बहाली के लिए मांगे आठ लाख, बर्खास्त कर्मचारी ने दी जान

Advertisement

Categories

  • Latest
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • धर्म / ज्योतिष्
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मनोरंजन
  • राष्‍ट्रीय

Recent News

Breaking News

17 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं जीनत अमान, कही ये बात

by Asian Bureau News
July 14, 2026
0

भारतीय इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और जलवायु कार्यकर्ता सी. सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के साथ जंतर-मंतर पर अनशन में...

Read more

जब बारिश में बेफिक्र होकर थिरकीं ऐश्वर्या राय, ‘बरसो रे’ बन गया मानसून का एवरग्रीन एंथम

by Asian Bureau News
July 14, 2026
0

https://www.youtube.com/watch?v=B1dmwRBVqW बारिश की पहली बूंदें गिरते ही अगर किसी बॉलीवुड गाने की धुन सबसे पहले कानों में गूंजती है तो वह...

Read more

Advertisement

  • Contact Us
  • Download e-Paper

© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राष्‍ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • अन्य राज्य
  • अंतराष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • धर्म / ज्योतिष्

© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio