Last Updated:
हेमा मालिनी ने सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस होने की बात को नकारा. उन्होंने कहा कि उस दौर में कलाकारों को बहुत कम पैसा मिलता था. उन्होंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया.
बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने अपने करियर में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चनन से लेकर राजेश खन्ना तक तमाम सुपरस्टार्स के साथ दबाकर काम किया. एक वक्त था जब वह लीड लेडी बनकर दबाकर हिट पर हिट दे रही होती है. कहते हैं कि वह अपने जमाने में हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस रही हैं. अब उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में सबसे ज्यादा फीस लिए जाने वाले सवाल पर रिएक्ट किया.
हेमा मालिनी ने अपनी फीस को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें कोई इतनी फीस नहीं मिलती थी. उस दौर में कलाकारों को पैसा बहुत कम मिलता था.
किसने कहा हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थी?
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने फीस को लेकर बातचीत की. उनसे पूछा गया कि वह अपने जमाने की सबसे ज्यादा फीस ली जाने वाली एक्ट्रेस थीं. इस सवाल पर उन्होंने तुरंत रोकते हुए कहा कि ऐसा नहीं है. किसने कहा हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थी? बहुत कम पैसा मिलता था. उस जमाने की बात ही अलग थी.
बहुत कम पैसा मिलता था: हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने सबसे महंगी एक्ट्रेस होने वाले सवाल पर बताया कि उन्होंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया. तब पैसा भी कम मिलता था. डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स उन्हें पसंद करते थे. जैसे जैसे फिल्मों में सफलता मिलती गई तो फीस बढ़ती गई. लेकिन उतना पैसा नहीं मिलता था जितना आजकल. बस उनकी असली कमाई तो काम और उनकी फिल्में ही थीं.
नहीं किया कभी पैसों के लिए काम
हेमा मालिनी ने बताया कि उनकी मां ही उनका काम मैनेज करती थीं. उन्होंने कभी डिमांड नहीं रखी. न ही उनकी मां ऐसा करती थीं. बल्कि उनकी मां तो इतनी दयालु थी कि कुछ प्रोड्यूसर कहते थे कि हम पैसे नहीं दे सकते तो वह कहती थीं कि कोई बात नहीं.
इस बारे में उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि साल 1979 में एक फिल्म आई थी मीरा. प्रोड्यूसर के पास देने को पैसा नहीं था. वह लिफाफे में जो दे देते थे वह रख लेते थे. बता दें ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी थी. जिसमें हेमा मालिनी के अलावा विनोद खन्ना और शम्मी कपूर नजर आए.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
![]()










