सोनभद्र/एबीएन न्यूज। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति (बालक) छात्रावास में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर छात्रावास सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक अभिलेख एवं प्रमाण-पत्र ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। प्रवेश एवं चयन शासन द्वारा निर्धारित पात्रता एवं नियमों के अनुसार किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि अंतिम समय की असुविधा से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर लें।
आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, सोनभद्र अथवा मोबाइल नंबर 8077913747 पर संपर्क किया जा सकता है।
![]()












