Last Updated:
अनुष्का शर्मा ने दीपिका पादुकोण से तुलना पर कहा था, ‘मेरे और दीपिका के बीच कोई तुलना नहीं है. हम दोनों अलग तरह की फिल्में करते हैं.
बॉलीवुड में अक्सर बड़ी बड़ी हीरोइनों की तुलना की जाती है. ऐसे ही एक वक्त था जब दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा की तुलना हुई थी. अनुष्का शर्मा अब न के बराबर काम कर रही हैं जबकि दीपिका आज भी टॉप पर बनी हुई हैं. साल 2012 में दोनों को रिवालरी को लेकर खूब चर्चा थी. मुद्दा इतना बढ़ गया था कि एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने रिएक्ट भी किया था.
मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने दीपिका पादुकोण से हुई तुलना पर जवाब दिया था. उन्होंने कहा, ‘मेरे और दीपिका के बीच कोई तुलना नहीं है. कुछ भी एक जैसा नहीं है. हम दोनों ही अलग अलग तरह की फिल्मों में काम करते हैं. बल्कि उन्होंने तो बहुत सारी फिल्में की हैं. जबकि मैं फिल्मों को लेकर बहुत सोच-विचार करती हूं. मैं यूं ही हर किसी रोल को चुन नहीं लेती हूं.’
फिल्मों पर अनुष्का
अनुष्का शर्मा ने अपने कामकाज के पैटर्न पर भी बात की. उन्होंने कहा कि वह ब्रांड्स के चक्कर में कभी भी अपनी फीस कम नहीं करती हैं. उनके पास कई ब्रांड्स हैं जो उनके साथ लगातार काम कर रहे हैं. इसका मतलब ये कि वह जो कर रही हैं सही है. अनुष्का ने इस दौरान दीपिका के साथ राइवलरी को साफ इनकार किया था.
अनुष्का शर्मा का बयान
अनुष्का का मानना है कि वह जो काम करती हैं वह दूसरे नहीं कर सकते. जो दूसरी हीरोइनें कर रही हैं वह नहीं कर सकती. उस समय वह चार बड़े डायरेक्टर के साथ काम कर रही थीं और इस बारे में भी वह गर्व से बता रही थीं.
ये जवानी है दीवानी का किस्सा
अनुष्का शर्मा ने उस वक्त उन गॉसिप्स पर भी रिएक्ट किया था, जिसमें कहा गया था कि दीपिका पादुकोण से पहले करण जौहर की ये जवानी है दीवानी उन्हें ऑफर हुई थी. इस पर अनुष्का ने जवाब देते हुए कहा, “मुझे पता चला कि दीपिका की एक दोस्त ने फोन करके लोगों से कहा था कि ‘ये जवानी है दीवानी’ अनुष्का नहीं, दीपिका कर रही हैं. लेकिन मेरे दोस्त इस तरह किसी को फोन करके ऐसी बातें नहीं बताते.”
कौन किसका फेवरेट
उन्होंने तो डायरेक्टर की पसंदीदा होने पर भी जवाब दिया था. अनुष्का ने कहा था, “मैं अनुराग कश्यप और राजकुमार हिरानी जैसे डायरेक्टर्स की पसंद हूं. जबकि अयान मुखर्जी और दूसरे डायरेक्टर्स की पसंद दीपिका पादुकोण हैं. मेरी सबसे अच्छी बात ये है कि मैं किसी को भी नीचा नहीं दिखाती.”
कीचड़ उछालने वालों को सुनाया था
इसी इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने अपने साथ काम करने वाले को-स्टार्स को भी जमकर लताड़ लगाई थी. उन्होंने उनके बारे में होने वाले तरह तरह के गॉसिप्स पर साफ साफ कहा था, “मुझ पर कीचड़ उछालना बंद करो, क्योंकि मैं किसी पर कीचड़ नहीं उछालती. यहां बहुत से लोग हैं जो खुद को कूल समझते हैं लेकिन हैं नहीं. मैं कभी ये नहीं कहती हूं कि मैं किसी से बेहतर या बदतर हूं. मैं अपने करियर में अच्छी जगह पर हूं और कोई भी मुझे नीचा दिखाकर मेरी जगह नहीं छीन सकता.”
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
![]()









