सोनभद्र/एबीएन न्यूज। जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग आठ प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इनमें क्वेस कॉर्प लिमिटेड (हिंडालको इंडस्ट्रीज, रेनूकूट), लर्नर प्रा. लि. (गुरुग्राम), ठाकुर पब्लिकेशन (लखनऊ), कैस्पर माइक्रो क्रेडिट (रॉबर्ट्सगंज), सोन ऑटोमोबाइल जोन, सुप्रिया सोलर, स्मार्ट वेल्थ प्लानर तथा इंडियन एसोसिएट्स सहित अन्य कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।
रोजगार मेले में शामिल होने वाले इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा मौके पर ही लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है। इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा तथा अभ्यर्थियों को यात्रा व्यय भी देय नहीं होगा। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से आवश्यक शैक्षिक एवं अन्य दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की।टैग:
![]()












