Last Updated:
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक की खबरों के बीच ‘लॉकअप 2’ का नया प्रोमो सामने आया है. शो में गौरव खन्ना ने बतौर पहले विजिटर एंट्री ली है. पति को अपने सामने देख जहां आकांक्षा इमोशनल हो गईं, वहीं गौरव की इस बात ने दोनों के रिश्ते में आई दरार वाले सच पर एक बड़ा हिंट दे दिया है. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर.
रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ इन दिनों खूब चर्चा में है. शो में गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला अपने अलग होने के खुलासे को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी बीच अब जेल के अंदर खुद गौरव खन्ना की एंट्री हो गई है. गौरव ने आते ही आकांक्षा से कुछ ऐसा कह दिया कि फैंस कयास लगा रहे हैं कि. गौरव ने भी कंफर्म कर दिया है कि वह अब अकाक्षा से अलग हो चुके हैं. वहीं पति को अचानक सामने देख आकांक्षा चौंक गईं और बेहद इमोशनल हो गईं. दोनों का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के प्रीमियर के दौरान ही एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने एक ऐसा सच सामने रखा, जिसने सबको हैरान कर दिया. आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना अब एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं और दोनों का तलाक होने जा रहा है.

आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बात को दुनिया के सामने आने नहीं दिया. यह उनका एक बड़ा सीक्रेट था. आकांक्षा के मुताबिक, यह फैसला किसी एक का नहीं बल्कि दोनों की मर्जी से लिया गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अच्छी बात यह है कि अलग होने के बाद भी गौरव और आकांक्षा के बीच कोई कड़वाहट नहीं है. आकांक्षा ने कहा कि हमारे बीच चीजें खराब नहीं हुई हैं और हम आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं. बस हम दोनों का मानना है कि हम अच्छे पार्टनर नहीं बन पाए क्योंकि हम दोनों का फ्यूचर और रास्ते अलग हैं.

शो के 10 वें एपिसोड में आकांक्षा काफी इमोशनल नजर आईं. उन्होंने अपनी एक दोस्त की बात को याद करते हुए कहा कि उनकी दोस्त ने उनसे कहा था, “प्यार के मामले में तुम बहुत बदकिस्मत हो और हमेशा रहोगी.” आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने अब इस बात को अपनी सच्चाई मान लिया है.

शो में आकांक्षा ने सिर्फ अपने तलाक पर ही बात नहीं की, बल्कि पिछले जजमेंट डे पर उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया. आकांक्षा ने खुलकर बताया कि वह शादी से पहले बाइसेक्सुअल थीं और कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं.

इस पूरे खुलासों के बीच अब शो में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. इस हफ्ते गौरव खन्ना पहले विजिटर के तौर पर लॉकअप सीजन 2 के अंदर कदम रखने जा रहे हैं. प्रोमो में दिखाया गया कि फराह खान सभी कंटेस्टेंट बताती हैं कि आज हम सबसे मिलने आ रहे हैं, हमारे पहले विजिटर. इसके बाद गौरव खन्ना अधेंरे में एक खड़े दिखाई देते हैं, उनपर रोशनी पड़ती है, जिसके बाद वह एंट्री से पहले एक शायरी बोलते हैं.

गौरव कहते हैं- एक समंदर है जो,काबू में है. एक कतरा है जो मुझसे सम्भाला नहीं जाता. एक उम्र बितानी है उसके बगैर और एक लम्हा है जो मुझसे गुजारा नहीं जाता. इस शायरी के बाद गेट खुलता और इसी के साथ गौरव की लॉक अप के अंदर इंट्री होती है. जैसे ही वह अंदर आते हैं शो के सभी लोग हैरान रह जाते हैं.

उनके जेल के अंदर आते ही माहौल पूरी तरह बदल जाता है. वहीं गौरव को अपने सामने देखकर आकांक्षा काफी इमोशनल हो जाती हैं, लेकिन तभी गौरव मजाकिया अंदाज में कहते हैं. बैंड बजा दिया तूने.” इस प्रोमो के आने के बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ ये वीडियो वायरल हो रही है. लोग गौरव की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये है सच्चे पति की पहचान, दूसरे ने लिखा, गौरव कितने प्यारे पति हैं वो अपनी बीवी से कितना प्यार करते हैं.

लेकिन इसी के साथ दोनों के तलाक को लेकर भी चर्चाएं और भी ज्यादा तेज हो गई हैं. असल में गौरव की शायरी को सुन फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद अब दोनों तलाक ले लेंगे. दरअसल गौरव की शायरी की ये लाइन जिसमें वे कहते हैं कि एक उम्र है जो उसके बगैर बितानी है… ये लाइने सुनकर फैंस ये मान रहे हैं कि अकाक्षा के बाद अब गौरव ने भी कंफर्म कर दिया है कि वह इस रिश्ते में अब और नहीं रहेंगे. हालांकि सच क्या है या आगे क्या होगा ये तो गौरव-अकाक्षा ही बता सकते हैं.

फिलहाल डिवॉर्स रूमर्स के बाद भी गौरव अपनी लेडी लव को सपोर्ट करने पहुंचे हैं. अब देखना यह दिलचस्प होने वाला है कि गौरव खन्ना के जेल में आने के बाद आकांक्षा का गेम कितना मजबूत होता है. क्या गौरव बाकी कंटेस्टेंट के छक्के छुड़ाकर आकांक्षा को इस मुश्किल खेल की विनर बना पाएंगे? ‘लॉक अप 2’ के आने वाले एपिसोड्स में अब ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलना पूरी तरह तय है.
![]()










