खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की बारिश में कई राज्यों में आफत बनकर बरसी है। बीते करीब 12-16 घंटे से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन सड़कों पर जलभराव के कारण जीना दुश्वार हो रहा है। ट्रैफिक में लंबी कतारें दिख रही हैं। वाहन मालिकों को भी जलभराव में संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई रिहायशी इलाकों में घुटनों तक पानी भरे होने के मंजर भी सामने आए हैं। ये तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि आम जनता खराब मौसम के अलावा बदइंतजामी की मार झेल रहा है।
मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ये खबरें भी पढ़ें
अलग-अलग राज्यों में कैसा है मौम का मिजाज?
मुंबई से लेकर सूरत और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से सामने आए नजारे बता रहे हैं कि बुनियादी जरूरतों का भी ध्यान नहीं रखा गया है। नालों का पानी सड़कों पर बह रहा है। ऐसे मौसम में दो-जून की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा मध्यम वर्ग और उससे भी नीचे का तबका (रेहड़ी, दिहाड़ी मजदूर) सबसे भीषण मार झेल रहा है। दिल्ली-एनसीआर और नोएडा जैसे इलाकों में मवेशियों को भी बारिश में शरण की तलाश करते देखा गया। कुदरत का कहर ऐसी ही कुछ चुनिंदा तस्वीरों में देखें, बीते कुछ घंटे से लगातार हो रही बारिश से फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं है।
बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर जलभराव
2 of 7
बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर का मंजर
– फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
बारिश के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रहने वाले लोगों को सड़कों पर हुए जलभराव के कारण मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यूपी के अलावा चीन में भी बारिश और बाढ़ का कहर दिख रहा है। चीन में 39 लोगों की मौत की खबर है।
3 of 7
बारिश के बाद का मंजर
– फोटो : एएनआई
गुजरात के अहम व्यापारिक केंद्र सूरत में भी जलभराव देखा गया।
मौसम की ये खबरें भी पढ़ें-
4 of 7
बारिश के बाद का मंजर
– फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र में भी बारिश का कहर जारी है। नागपुर में बच्चों को भारी बारिश के बीच संघर्ष करते हुए स्कूल जाते देखा गया।
5 of 7
बारिश के बाद का मंजर
– फोटो : एएनआई
असम में भी बारिश के बाद लोगों को जलभराव से जूझते देखा गया। गुवाहाटी में वाहन चालकों को सड़कों पर परेशानी का सामना करना पड़ा।